होमटेक एंड यूथतकनीकी ज्ञान व कला-कौशल का अभूतपूर्व प्रदर्शन दिखा मैकफेयर इण्टरनेशनल में

तकनीकी ज्ञान व कला-कौशल का अभूतपूर्व प्रदर्शन दिखा मैकफेयर इण्टरनेशनल में

लखनऊ, 7 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस के तत्वावधान में सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किये जा रहे मैकफेयर इण्टरनेशनल-2022 के तीसरे दिन आज विज्ञान, गणित एवं कलात्मक प्रतिभा का अभूतपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला। गणित के सवाल, कविताओं की बहार, कलात्मक प्रतिभा की छाप एवं तर्कपूर्ण अभिव्यक्ति क्षमता के शानदार प्रदर्शन से मैकफेयर इण्टरनेशनल तकनीकी ज्ञान व कला-कौशल के आकर्षक केन्द्र नजर आया। मैकफेयर इण्टरनेशनल में आज देश-विदेश से पधारे प्रतिभागी छात्रों ने मैथ्स क्विज, साइंस ओलम्पियाड, साइंस माडल डिस्प्ले, साउंड ऑफ़ म्यूजिक (जिंगल्स), साइंस ड्रामा, मैकओरेशन (टीचिंग माड्यूल) आदि दिलचस्प प्रतियोगिताओं में अपने ज्ञान-विज्ञान व कलात्मक क्षमता का प्रदर्शन कर दिखा दिया कि ज्ञान व कला के मामले में भावी पीढ़ी अव्वल है। विदित हो कि 5 से 8 नवम्बर तक आयोजित ‘मैकफेयर इण्टरनेशनल-2022’ में देश-विदेश से पधारे के लगभग 500 बाल वैज्ञानिक विभिन्न रोचक व ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन कर रहे हैं।

मैकफेयर इण्टरनेशनल-2022 के तीसरे दिन प्रतियोगिताओं का सिलसिला ‘मैथ्स क्विज प्रतियोगिता’ से हुआ। लिखित परीक्षा के उपरान्त 10 चयनित टीमों को स्टेज पर क्विज में प्रतिभाग करने का अवसर मिला। प्रत्येक टीम में दो छात्र शामिल थे, जिन्होंने गणित ज्ञान, वाकपटुता एवं बुद्धिमत्ता का जोरदार प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में छात्रों ने बिजली की गति से जवाब देकर हाजिरजवाबी का प्रदर्शन किया। इसी प्रकार, साइन्स माॅडल प्रतियोगिता में भी प्रतिभागी छात्रों ने एक से बढ़कर एक समाजोपयोगी माॅडल बनाकर अपनी रचनात्मक सोच, सृजनात्मक क्षमता व विज्ञान के ज्ञान-विज्ञान का अभूतपूर्व प्रदर्शन कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।

जूनियर वर्ग की ‘जिंगल्स प्रतियोगिता’ आज के विशेष आकर्षण में से एक थी, जिसमें प्रतिभागी टीमों ने अपने गायन व अभिनय क्षमता का अभूतपूर्व प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। ‘साइन्स एण्ड टेक्नोलाॅजी फाॅर वल्र्ड पीस’ विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में चार-चार छात्रों की प्रतिभागी टीमों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा की छाप छोड़ी। इसी प्रकार, साइन्स ड्रामा प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्रों के कला कौशल को जांचा परखा गया। इस प्रतियोगिता के अन्तर्गत प्रतिभागी छात्रों ने ‘इन वार्स, देअर आर डिग्रीज ऑफ़ लाॅसेज बट नो वन विन्स’ विषय पर प्रस्तुति दी। इस प्रतियोगिता में शामिल छात्र टीमों ने अपनी रचनात्मक व कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए दिखा दिया कि वे सिर्फ किताब कलम में ही पारगंत नहीं हैं अपितु क्षमता प्रदर्शन में भी अव्वल हैं। आज साइन्स ओलम्पियाड प्रतियोगिता का लिखित राउण्ड सम्पन्न हुआ। डेढ़ घंटे की इस प्रतियोगिता में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स एवं बाॅयलाॅजी विषयों से इण्टरनेशनल ओलम्पियाड स्तर के सवाल पूछे गये। मैक-ओरेशन (टीचिंग माॅड्यूल) प्रतियोगिता के फाइनल राउण्ड में छात्रों के कम्प्यूटर व सूचना प्रौद्योगिकी के ज्ञान का जांचा परखा गया।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि ‘मैकफेयर इण्टरनेशनल-2022’ कल 8 नवम्बर, मंगलवार को अपरान्हः 2.00 बजे पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के साथ सम्पन्न हो जायेगा। इस अवसर पर देश-विदेश के विजयी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा। इससे पहले, प्रातःकालीन सत्र में रेटोरिक (एक्सटेम्पोर) एवं ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगी।

Take the Survey

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsApp व YouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular