Homeटेक एंड यूथकरियर-जॉब्सDRDO Internship 2026: DRDO में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को...

DRDO Internship 2026: DRDO में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को मिलेगा स्टाइपेंड

DRDO Internship 2026: देश के प्रतिष्ठित रिसर्च संस्थानों में शामिल डीआरडीओ (DRDO) ने इंजीनियरिंग और साइंस के छात्रों के लिए शानदार अवसर निकाला है. डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के अंतर्गत आने वाली डिफेंस इंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रो-मेडिकल लैबोरेट्री (DEBEL) ने फुल टाइम पेड इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं. यह इंटर्नशिप उन छात्रों के लिए खास मानी जा रही है जो डिफेंस टेक्नोलॉजी और रिसर्च सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं.

डीआरडीओ की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इच्छुक छात्र तय अंतिम तारीख तक आवेदन भेज सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को बेंगलुरु स्थित DEBEL लैब में काम करने का मौका मिलेगा.

छह महीने की होगी फुल टाइम इंटर्नशिप

DRDO DEBEL Internship 2026 कुल छह महीने की फुल टाइम इंटर्नशिप होगी. यह कार्यक्रम 1 जुलाई 2026 से शुरू किया जाएगा. इस बार कुल 8 सीटें उपलब्ध कराई गई हैं, हालांकि जरूरत के अनुसार सीटों की संख्या में बदलाव भी किया जा सकता है.

इंटर्नशिप के दौरान चयनित छात्रों को कुल 30,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा. इसमें पहले तीन महीने पूरे होने पर 15,000 रुपये और इंटर्नशिप समाप्त होने के बाद बाकी 15,000 रुपये दिए जाएंगे. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 18 जून 2026 तक सूचना भेज दी जाएगी.

आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?

डीआरडीओ की इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 31 मई 2026 तक अपना आवेदन भेज सकते हैं. अंतिम तारीख के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस इंटर्नशिप के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो यूजी या पीजी कोर्स के फाइनल ईयर में पढ़ रहे हैं या 2026-27 सत्र में अंतिम वर्ष में प्रवेश करने वाले हैं. उम्मीदवार का किसी UGC या AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान में नामांकित होना जरूरी है. साथ ही कोर्स फुल टाइम होना चाहिए.

डीआरडीओ ने साफ कहा है कि अधूरी जानकारी वाले या गलत तरीके से भरे गए आवेदन फॉर्म सीधे रिजेक्ट कर दिए जाएंगे.

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से उनके CGPA और मेरिट के आधार पर किया जाएगा. जरूरत पड़ने पर इंटरव्यू या इंटरैक्शन के लिए भी बुलाया जा सकता है. हालांकि आवेदन करने मात्र से चयन सुनिश्चित नहीं होगा. केवल शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को ही आगे की प्रक्रिया के लिए संपर्क किया जाएगा.

आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

इंटर्नशिप के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे. इनमें भरा हुआ आवेदन फॉर्म, शैक्षणिक मार्कशीट की कॉपी, कॉलेज से अनुमति पत्र, GATE स्कोर कार्ड और अंडरटेकिंग फॉर्म शामिल हैं. आवेदन फॉर्म और अंडरटेकिंग का फॉर्मेट डीआरडीओ की आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध कराया गया है.

ऐसे करें आवेदन

DRDO DEBEL Internship 2026 के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे. उम्मीदवारों को डीआरडीओ की आधिकारिक नोटिफिकेशन से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकालना होगा.

फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, कॉलेज, CGPA, डिग्री, ईमेल, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी. इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज अटैच कर फॉर्म पर हस्ताक्षर करना होगा. साथ ही अंडरटेकिंग फॉर्म भी भरना जरूरी है.

पूरा आवेदन पत्र और दस्तावेज “Defence Bio Engineering and Electro Medical Laboratory (DEBEL), ADE Campus, New Thippasandra, Bengaluru – 560075” पते पर 31 मई 2026 या उससे पहले भेजना होगा.

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular