होमटेक एंड यूथWhatsApp Web इस्तेमाल करते हैं? एक छोटी सी गलती से लीक हो...

WhatsApp Web इस्तेमाल करते हैं? एक छोटी सी गलती से लीक हो सकती हैं आपकी Private Chats, I4C ने जारी की चेतावनी

अगर आप ऑफिस, साइबर कैफे या किसी दूसरे व्यक्ति के कंप्यूटर पर WhatsApp Web का इस्तेमाल करते हैं तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी एक छोटी सी लापरवाही निजी चैट और अकाउंट की सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है। दरअसल, गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने WhatsApp Web यूजर्स के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि किसी दूसरे के कंप्यूटर पर WhatsApp Web लॉगिन छोड़ देना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

दूसरे के कंप्यूटर पर लॉगिन रहने से कैसे हो सकता है नुकसान?

I4C की एडवाइजरी के मुताबिक, अगर आप किसी सार्वजनिक या दूसरे व्यक्ति के कंप्यूटर पर WhatsApp Web लॉगिन करने के बाद लॉग आउट करना भूल जाते हैं तो कोई अन्य व्यक्ति आपके अकाउंट तक पहुंच सकता है। वह आपकी निजी चैट पढ़ने के साथ-साथ आपके नाम से दूसरे लोगों को मैसेज भी भेज सकता है।

इतना ही नहीं, आपके कॉन्टैक्ट्स और ग्रुप में होने वाली बातचीत भी देखी जा सकती है। साइबर ठग आपके अकाउंट का इस्तेमाल कर दोस्तों, रिश्तेदारों और सहकर्मियों से संपर्क कर सकते हैं। वे आपके परिचितों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग या अन्य तरह की धोखाधड़ी को अंजाम दे सकते हैं। चूंकि मैसेज आपके नाम से भेजा जाएगा, इसलिए सामने वाला व्यक्ति उस पर आसानी से भरोसा भी कर सकता है।

WhatsApp Web इस्तेमाल करते समय I4C ने बताईं ये 5 सावधानियां

I4C ने सलाह दी है कि ऑफिस, साइबर कैफे या ऐसे कंप्यूटर पर WhatsApp Web चलाने से बचना चाहिए, जिसका इस्तेमाल कई लोग करते हैं। अगर किसी दूसरे कंप्यूटर पर इसका इस्तेमाल करना जरूरी हो तो कुछ सुरक्षा नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

1. संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें: WhatsApp Web के जरिए सरकारी कामकाज, ऑफिस से जुड़ी जरूरी जानकारी या निजी और संवेदनशील जानकारियां साझा न करें।

2. इस्तेमाल के बाद जरूर करें Logout: काम पूरा होने पर WhatsApp Web से लॉग आउट करना न भूलें। केवल ब्राउजर का टैब या पूरी विंडो बंद कर देना पर्याप्त नहीं है।

3. Incognito या Private Browsing मोड का इस्तेमाल करें: अगर दूसरे कंप्यूटर पर WhatsApp Web चलाना जरूरी है तो भरोसेमंद कंप्यूटर में Incognito या Private Browsing मोड का इस्तेमाल करें। हालांकि, ब्राउजर बंद करने से पहले अकाउंट से लॉग आउट करना फिर भी जरूरी है।

4. अनजान कंप्यूटर पर लॉगिन करने से बचें: साइबर कैफे, होटल के बिजनेस सेंटर या किसी अनजान व्यक्ति के कंप्यूटर पर WhatsApp Web लॉगिन करने से बचना चाहिए।

5. अनजान मैसेज भेजे जाने पर रहें सतर्क: अगर आपके WhatsApp अकाउंट से ऐसे मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिन्हें आपने खुद नहीं भेजा है तो इसे नजरअंदाज न करें। यह आपके अकाउंट के गलत इस्तेमाल का संकेत हो सकता है।

कंप्यूटर और ब्राउजर को भी रखें अपडेट

WhatsApp Web की सुरक्षा के लिए I4C ने कंप्यूटर, ब्राउजर और सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर को अपडेट रखने की सलाह दी है। इसके अलावा अनजान फाइलों को खोलने और संदिग्ध डाउनलोड करने से भी बचना चाहिए। इन छोटी-छोटी सावधानियों को अपनाकर आप अपने WhatsApp अकाउंट और निजी बातचीत को दूसरों की पहुंच से सुरक्षित रख सकते हैं।

Take the Survey

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsApp व YouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular