Friday, September 22, 2023
Homeमनोरंजनडॉक्टर-मरीज़ हिंदी जोक्स, हंसना मना है

डॉक्टर-मरीज़ हिंदी जोक्स, हंसना मना है

स्किन समस्या से परेशान

लड़का स्किन समस्या से परेशान होकर डॉक्टर के पास जाता है।
डॉक्टर: तुम कौन सा साबुन इस्तेमाल करते हो?
मरीज: बिरजू का।
डॉक्टर: पेस्ट?
मरीज: बिरजू का।
डॉक्टर: और शैम्पू?
मरीज: वो बिरजू का…
डॉक्टर: अरे यार आखिर… ये बिरजू कहां की कंपनी है?
मरीज: बिरजू मेरा रूम पार्टनर है।

औरत ने गाड़ी चढ़ा दी

मरीज: डॉक्टर साहब जल्दी कुछ करो, मेरे पैरों पर एक औरत ने गाड़ी चढ़ा दी है।

डॉक्टर ने जल्दी से देखा और पाया मामूली सी चोट है लेकिन मरीज घबराया हुआ है।

डॉक्टर: ओ-भाई आपरेशन करना पड़ेगा, बहुत खर्चा आयेगा, तैयार हो?

मरीज: कुछ भी करो जल्दी करो। कमीनी ने मरा सोच कर उठाया भी नहीं।

इतने में ही डॉक्टर की बीवी का फोन आया..

डॉक्टर: हलो..

बीवी: हलो छोड़ो, ये बताओ मैं क्या करूं? मुझसे कार चलाते वक्त एक आदमी मर गया।

डॉक्टर: आदमी ने कपड़े कैसे पहन रखे थे?

बीवी: सफ़ेद टी-शर्ट और काली पैंट।

डॉक्टर: ओहो, तो उसे तुमने मारा है, पुलिस खूनी को तलाश करती हुई घूम रही है।

बीवी: तो बताओ अब मैं क्या करूं?

डॉक्टर: करना क्या है, चार-छह महीने के लिए मायके भाग जा जल्दी से।

बीवी: ठीक है जा रही हूँ।

मरीज: डॉ साहब करो ना कुछ

डॉक्टर: भाई कुछ नहीं हुआ है तेरे को, चल उठ ये ले 500/- रूपये और चार बियर ले आ, दोनों मजे करेंगे।

और हाँ, ये सफ़ेद टी-शर्ट निकाल के जाना।

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी जोक्स, जो हंसने पर मजबूर कर दे

क्या हुआ है मुझे

मरीज डॉक्टर से: क्या हुआ है मुझे?
डॉक्टर: सोनोग्राफी करनी पड़ेगी
मरीज: गरीब आदमी हो साहब, चांदीग्राफी या तांबेग्राफी से काम चला लीजिए।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, YouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

LATEST DEALS FOR SEPTEMBER 2023

Team Rashtra Bandhu
Team Rashtra Bandhuhttps://www.rashtrabandhu.com
There are few freelance writers/ authors in the Rashtra Bandhu Team who make their articles available for publication on the portal.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments