Homeटेक एंड यूथउच्चशिक्षा हेतु CMS छात्र का 58000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप के साथ...

उच्चशिक्षा हेतु CMS छात्र का 58000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप के साथ चयन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल (CMS), गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र प्रांजल कृष्णा को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा 58000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। प्रांजल को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। प्रांजल ने इस सफलता का श्रेय CMS के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है।

डा. जगदीश गाँधी ने छात्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की

CMS संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने छात्र की सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। CMS जनसम्पर्क अधिकारी हरी ओम शर्मा ने बताया कि CMS प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है।

यह भी पढ़ें: शिक्षा गौरव सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. जगदीश गाँधी

प्रतिवर्ष भारी संख्या में CMS छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में होते हैं चयनित

प्रतिवर्ष भारी संख्या में CMS छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक CMS के 80 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें: स्टेट रोल बॉल चैम्पियनशिप में CMS छात्र को मिला प्रथम पुरस्कार

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular