Homeटेक एंड यूथIndian Physics Olympiad, सी.एम.एस. के पाँच छात्र चयनित

Indian Physics Olympiad, सी.एम.एस. के पाँच छात्र चयनित

लखनऊ। CMS के पाँच मेधावी छात्रों ने होमी भाभा सेन्टर फॉर साइन्स एजूकेशन, मुंबई के तत्वावधान में आयोजित इंडियन फिजिक्स ओलम्पियाड (Indian Physics Olympiad) में चयनित होकर लखनऊ का गौरव सारे देश में बढ़ाया है। इन मेधावी छात्रों में देवांश बंसल, आर्यन वर्मा, स्वप्निल विश्वदीप सिंह, सहर्ष सक्सेना एवं आदित्य जायसवाल शामिल हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय फिजिक्स ओलम्पियाड में देश का प्रतिनिधित्व करने का मिलेगा अवसर

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर के विद्यालयों से एक लाख से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच CMS के इन मेधावी छात्रों ने अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराकर यह उपलब्धि अर्जित की है। प्रतियोगिता के फाइनल चरण में सफलता के उपरान्त इन छात्रों को अन्तर्राष्ट्रीय फिजिक्स ओलम्पियाड (International Physics Olympiad) में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। CMS संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इन मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें: CMS शिक्षिका को मिला सुपर ट्रेनर का खिताब

CMS छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने हेतु जोर देता है

वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए CMS अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है। छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए CMS में पूरे वर्ष विभिन्न विषयों में अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगितायें आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्रों को अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलता है, साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। यही कारण है कि CMS छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ा रहे हैं।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular