Homeटेक एंड यूथCMS में दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप शुरू

CMS में दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप शुरू

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल (CMS), राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) के तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप आज CMS कानपुर रोड कैम्पस के प्रांगण में शुरू हुई। CMS संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने दीप प्रज्वलित कर चैम्पियनशिप का विधिवत् उद्घाटन किया। इस अवसर पर CMS प्रेसीडेन्ट एवं एम.डी. प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने भी बाल खिलाड़ियों का भरपूर उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन आज लखनऊ के अनेक विद्यालयों के छात्रों ने रोलर स्केटिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा, तकनीकी कौशल, चुस्ती-फुर्ती व दमखम का जोरदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस चैम्पियनशिप में सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल, मिलेनियम स्कूल, डेलही पब्लिक स्कूल, सेंट फ्रांसिस कालेज, एस.के.डी. एकेडमी, मांटफोर्ट स्कूल, सेंट फेडलिस कालेज, लामार्टिनियर कालेज, स्टडी हाल स्कूल, जी.डी. गोयनका स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय व CMS के विभिन्न कैम्पसों समेत लगभग 40 स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें: CMS के पूर्व छात्र प्रतिष्ठित Max Planck-Humboldt Medal से सम्मानित

रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप, आज कक्षा-1 से 4 तक छात्रों की स्पर्धायें सम्पन्न

प्रतियोगिता के पहले दिन आज कक्षा-1 से 4 तक छात्रों की स्पर्धायें सम्पन्न हुई, जिनमें बालक व बालिका दोनों वर्गों में एजडस्टेबल रेस, क्वार्डस रेस व इनलाइन रेस प्रतियोगिताओं में छात्रों की प्रतिभा देखने लायक थी। खेल स्पर्धाओं के उपरान्त विजयी बाल खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। चैम्पियनशिप की संयोजिका एवं CMS राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) की प्रधानाचार्या अनुपमा चेकर ने प्रतिभागी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए आशीर्वाद दिया।

यह भी पढ़ें: स्टेट रोल बॉल चैम्पियनशिप में CMS छात्र को मिला प्रथम पुरस्कार

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular