Homeटेक एंड यूथराष्ट्रीय केमिस्ट्री ओलम्पियाड में देवांश बंसल का चयन

राष्ट्रीय केमिस्ट्री ओलम्पियाड में देवांश बंसल का चयन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल (CMS), कानपुर रोड कैम्पस के कक्षा-12 के छात्र देवांश बंसल ने होमी भाभा सेन्टर फॉर साइन्स एजूकेशन, मुंबई के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय केमिस्ट्री ओलम्पियाड में चयनित होकर लखनऊ का गौरव पूरे देश में बढ़ाया है।

राष्ट्रीय केमिस्ट्री ओलम्पियाड, एक लाख से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर के विद्यालयों से एक लाख से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच CMS के इस मेधावी छात्र ने अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराकर यह उपलब्धि अर्जित की है। CMS जन संपर्क अधिकारी हरी ओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल चरण में सफलता के उपरान्त देवांश को अन्तर्राष्ट्रीय केमिस्ट्री ओलम्पियाड में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें: शिक्षा गौरव सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. जगदीश गाँधी

डा. जगदीश गाँधी ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की

CMS संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए CMS अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है। छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए CMS में पूरे वर्ष विभिन्न विषयों में अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगितायें आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्रों को अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलता है, साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। यही कारण है कि CMS छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: स्टेट रोल बॉल चैम्पियनशिप में CMS छात्र को मिला प्रथम पुरस्कार

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular