Homeटेक एंड यूथपेरू में  न्यायाधीशों के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 'विश्व संसद' की जोरदार आवाज...

पेरू में  न्यायाधीशों के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में ‘विश्व संसद’ की जोरदार आवाज बुलंद की डा. जगदीश गाँधी ने

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने आज पेरू की राजधानी लीमा स्थित नेशनल पैलेस ऑफ जस्टिस में आयोजित न्यायाधीशों के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विश्व एकता, विश्व शान्ति व विश्व के ढाई अरब बच्चों के सुरक्षित भविष्य की पुरजोर वकालत करते हुए एक स्वर से कहा कि विश्व संसद के गठन व प्रभावशाली अन्तर्राष्ट्रीय व्यवस्था की स्थापना से ही विश्व में एकता, शान्ति, सहयोग व सौहार्द का वातावरण निर्मित किया जा सकता है। इस पुनीत कार्य में दुनिया भर के माननीय न्यायाधीशों की अहम भूमिका है।

जस्टिस एण्ड वर्ल्ड कॉस्टीट्यूशन थीम पर आयोजित हुआ सम्मेलन

पेरू के ज्यूडिशियल रिसर्च सेन्टर, एक्जीक्यूटिव काउन्सिल ऑफ सुप्रीम कोर्ट के डायरेक्टर ब्रूनो एल्बर्टो नोवोआ कम्पोस ने न्यायाधीशों के इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित करने हेतु डा. जगदीश गाँधी को खासतौर पर आमन्त्रित किया था। डा. गाँधी ने आज इस सम्मेलन को ऑनलाइन सम्बोधित किया। ‘जस्टिस एण्ड वर्ल्ड कॉस्टीट्यूशन’ थीम पर आयोजित इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्न अफ्रीकी देशों के मुख्य न्यायाधीशों व न्यायाधीशों ने प्रतिभाग किया। यह सम्मेलन सुप्रीम कोर्ट ऑफ लीमा, पेरू की न्यायाधीश न्यायमूर्ति जोसेफ इजागा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

यह भी पढ़ें: शिक्षा गौरव सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. जगदीश गाँधी

विश्व संसद, विश्व के ढाई अरब बच्चे सुरक्षित भविष्य चाहते हैं

इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विश्व के विभिन्न देशों के न्यायाधीशों को सम्बोधित करते हुए डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि विश्व के ढाई अरब बच्चे अपने लिए सुरक्षित भविष्य चाहते हैं जहाँ भावी पीढ़ी एकता, शान्ति, सहयोग व सौहार्द के वातावरण में फल-फूल सके। जब तक विश्व समुदाय में एकता, समानता व शान्ति का वातावरण नहीं बनेगा, तब तक भावी पीढ़ी का भविष्य भी सुरक्षित नहीं है। विश्व के बच्चे आज बड़ी आशा से विश्व की न्यायिक बिरादरी की ओर निहार रहे हैं, क्योंकि भावी पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य का अधिकार दिलाने में न्यायिक बिरादरी का सहयोग बहुत अहम है।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular