Wednesday, October 4, 2023
Homeटेक एंड यूथCMS का एक और छात्र बना IAS अब CMS के दो छात्र...

CMS का एक और छात्र बना IAS अब CMS के दो छात्र IAS में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस के एक और छात्र स्पर्श वर्मा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर विद्यालय का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। CMS गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र यशार्थ शेखर 12वीं रैंक के साथ IAS में चयनित हुए हैं। इस प्रकार, सी.एम.एस. के दो छात्र इस वर्ष IAS में चयनित हुए हैं। सी.एम.एस. के इन सभी होनहार छात्रों की अभूतपूर्व सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है, जिन्होंने अपनी मेधा, प्रतिभा व लगन इन दोनों छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

यह भी पढ़ें: कैट परीक्षा में CMS छात्रा अदिति अग्रवाल का चयन

CMS संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन दोनों होनहार छात्रों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि ये मेधावी छात्र सम्पूर्ण समाज में एकता, शान्ति व सौहार्द की भावना स्थापित करने में अपना योगदान देंगे।

यह भी पढ़ें: नेशनल डिफेन्स एकेडमी में CMS के 10 छात्र चयनित

सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के छात्र रहे स्पर्श वर्मा सम्पूर्ण शिक्षा सी.एम.एस. से ही हुई है। इन्होंने वर्ष 2016 में 95 प्रतिशत अंकों के साथ आई.एस.सी. (कक्षा-12) की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके उपरान्त, दिल्ली के रामजस कालेज से स्नातक करने के तुरन्त बाद वर्ष 2019 से ही IAS की तैयारी शुरू कर दी और दूसरे प्रयास में उल्लेखनीय सफलता अपने नाम की। स्पर्श के पिताजी भारतीय दूरसंचार सेवा में कार्यरत हैं जबकि माताजी गृहणी हैं।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, YouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

LATEST DEALS FOR OCTOBER 2023

Sanjeev Shukla
Sanjeev Shuklahttps://www.rashtrabandhu.com
He is a senior journalist recognized by the Government of India and has been contributing to the world of journalism for more than 20 years.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments