Homeटेक एंड यूथIAS परीक्षा में CMS छात्र यशार्थ शेखर बने लखनऊ टॉपर

IAS परीक्षा में CMS छात्र यशार्थ शेखर बने लखनऊ टॉपर

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र यशार्थ शेखर ने इस वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS परीक्षा) में चयनित होकर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में यशार्थ अखिल भारतीय स्तर पर 12वीं रैंक अर्जित कर लखनऊ टॉपर रहे हैं।

छात्र की इस उपलब्धि पर डा. जगदीश गाँधी ने प्रसन्नता व्यक्त की

CMS संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने छात्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उच्च पदों पर आसीन होकर CMS के मेधावी छात्र सम्पूर्ण समाज में एकता, शान्ति व सौहार्द की भावना स्थापित करने में अपना योगदान देंगे। डा. गाँधी ने CMS शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि शिक्षकों के कठिन परिश्रम से ही छात्रों की नींव मजबूत हुई है। CMS के इस होनहार छात्र की अभूतपूर्व सफलता पर पूरे CMS परिवार को गर्व है, जिन्होंने अपनी मेधा, प्रतिभा व लगन से CMS का गौरव बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें: CMS छात्र ने साइन्टिस्ट-बी परीक्षा में ऑल इण्डिया 44वीं रैंक अर्जित की

यशार्थ विद्यालय के होनहार छात्र रहे

यशार्थ ने अपनी प्राथमिक शिक्षा से CMS से प्राप्त की है एवं सदैव ही विद्यालय के होनहार छात्र रहे हैं। इन्होंने आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की परीक्षा वर्ष 2013 में 96.20 प्रतिशत अंको के साथ CMS गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) से उत्तीर्ण की। यशार्थ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा CMS के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

यह भी पढ़ें: नेशनल डिफेन्स एकेडमी में CMS के 10 छात्र चयनित

CMS जनसम्पर्क अधिकारी हरिओम शर्मा ने बताया कि CMS अपने छात्रों को आई.ए.एस., इन्जीनियरिंग, मेडिकल व अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु सदैव प्रोत्साहित करता है, यही कारण है कि विद्यालय के मेधावी छात्र प्रतिवर्ष भारी संख्या में चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular