Homeटेक एंड यूथनेशनल डिफेन्स एकेडमी में CMS के 10 छात्र चयनित

नेशनल डिफेन्स एकेडमी में CMS के 10 छात्र चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल (CMS) के 10 मेधावी छात्रों ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित नेशनल डिफेन्स एकेडमी (N.D.A.) की परीक्षा में चयनित होकर लखनऊ का नाम राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। CMS के इन चयनित छात्रों में सुमित मिश्रा, सुजल मिश्रा, स्वप्निल विश्वदीप सिंह, पार्थ तिवारी, प्रखर आदित्य मिश्रा, प्रियांशु कुमार, आशीष कुमार यादव, कार्तिकेय सिंह, मृणाल सहाय एवं कार्तिकेय कटियार शामिल है।

डा. जगदीश गाँधी ने होनहार छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की

CMS संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इन होनहार छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। CMS छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के साथ विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। चयन के उपरान्त अब ये छात्र साक्षात्कार एवं चिकित्सा परीक्षण के बाद भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा के अपने जज्बे को पूरा करेंगे।

यह भी पढ़ें: कैट परीक्षा में CMS छात्रा अदिति अग्रवाल का चयन

CMS के छात्र विभिन्न प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। CMS अपने छात्रों को उत्कृष्टता की ओर सतत् प्रयासरत रहने को प्रेरित करता है एवं इसी अनुरूप उन्हें भविष्य की चुनौतियों हेतु तैयार करता है। यही कारण है कि CMS छात्र आज विश्व स्तर पर अपनी उपलब्धियों का परचम लहरा रहे हैं।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular