Homeटेक एंड यूथRepublic Day Parade, प्रेम और धार्मिक एकता का संदेश देगी CMS की...

Republic Day Parade, प्रेम और धार्मिक एकता का संदेश देगी CMS की झाँकी

लखनऊ, 25 जनवरी। आज गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) में प्रदर्शित होने वाली सिटी मोन्टेसरी स्कूल की झाँकी ईश्वर की महिमा व धार्मिक एकता का अलख जगाकर समाज में प्रेम, एकता, शान्ति व सद्भाव का संदेश देगी। यह झाँकी आज गणतंत्र दिवस परेड में जन-जन के आकर्षण का केन्द्र होगी। सी.एम.एस. की यह झाँकी ‘मंगलमय है वह जगह जहाँ प्रभु महिमा गाई जाती है’ विषय पर आधारित है। CMS संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने बताया कि CMS की यह झाँकी सारे विश्व समाज को एकता, प्रेम एवं विश्व बन्धुत्व की भावना का संदेश देती है और इस दुनिया में ईश्वरीय सभ्यता की स्थापना का आह्वान करती है। यह झाँकी ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की महान संस्कृति एवं ‘भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51’ की भावनाओं से भी जनमानस को अवगत करायेगी।

CMS की यह झाँकी मात्र प्रदर्शन भर के लिए नहीं, बल्कि दुनिया को स्वर्ग बनाने की प्रेरणा देती-

डा. गाँधी ने कहा कि CMS की यह झाँकी मात्र प्रदर्शन भर के लिए नहीं है अपितु इसके पीछे एक उद्देश्य है कि सम्पूर्ण मानव जाति के हृदय में प्रेम व एकता की भावना को जगाकर पृथ्वी पर आध्यात्मिक सभ्यता की स्थापना की जाये। CMS की यह प्रेरणादायी झाँकी जन-मानस को ‘वसुधैव कुटुम्बकम’  एवं ‘भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51’ की भावना को आत्मसात करने का संदेश देकर इस दुनिया को स्वर्ग बनाने की प्रेरणा देती है।

Republic Day Parade, यह झांकी पांच हिस्सों में देगी अलग-अलग संदेश-

झाँकी की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए डा. गाँधी ने बताया कि CMS की यह झाँकी पाँच भागों में हैं और सभी भाग एक अनूठे ढंग से ‘मानवता के कल्याण’ का संदेश दे रहे हैं। इस झाँकी के प्रथम भाग में ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का संदेश दिया गया है जबकि द्वितीय भाग में विभिन्न पूजा स्थलों के माध्यम से यह प्रदर्शित किया गया है कि सभी धर्मों का स्रोत एक ही परमपिता परमात्मा है। इसी छत के नीचे झाँकी गीत ‘मंगलमय है वह जगह जहाँ प्रभु महिमा गाई जाती है’ पर CMS छात्राएं नृत्य प्रस्तुत करेंगी। झाँकी के तृतीय भाग में वसुधैव कुटुम्बकम के प्रतीक प्रभु राम की जन्म स्थली अयोध्या में भव्य राम मंदिर द्वारा एकता के सपने को साकार होता दिखाया गया है। झाँकी के चतुर्थ भाग में संत विनोबा भावे, स्वामी विवेकानंद, संत सूरदास, स्वामी रामतीर्थ, संत मदर टेरेसा, संत कबीर एवं धर्मगुरू दलाई लामा के माध्यम से विश्व मानवता से प्रेम करने का संदेश प्रसारित होगा। झाँकी के पाँचवे व अन्तिम भाग में ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ तथा ‘भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51’ की उदार भावना के अनुरूप विश्व मानवता के कल्याण हेतु एकता, शान्ति व सौहार्द का संदेश प्रसारित किया गया है।

यह भी पढ़े:
हमें मानवतावादी विश्व नागरिक तैयार करना होगा- डॉ. जगदीश गाँधी

Guinness Book of World Records, CMS छात्र ने ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ में दर्ज कराया नाम

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular