Homeटेक एंड यूथGuinness Book of World Records, CMS छात्र ने ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड...

Guinness Book of World Records, CMS छात्र ने ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ में दर्ज कराया नाम

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के बहुमुखी प्रतिभा के धनी छात्र हसन असकरी ने ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ में अपना नाम दर्ज कराकर विश्व पटल पर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। हसन ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि फुटबाल को अपने घुटनों पर सबसे लम्बे समय तक स्थिर रखकर हासिल की है, जिसके लिए अत्यन्त धैर्य, सहनशीलता, एकाग्रचित व दृढ इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है। हसन ने 6 मिनट एवं 16.98 सेकेण्ड तक घुटनों पर फुटबाल को स्थिर रखकर ‘गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर’ का खिताब अपने नाम किया।

“गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड” का खिताब पाने पर स्कूल प्रशासन ने व्यक्त की प्रसन्नता-

CMS संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी, CMS प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन एवं CMS राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या निशा पाण्डेय ने विद्यालय के छात्र की इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें: PCS बने CMS के तीन मेधावी छात्र

CMS के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी ने बताया कि CMS अपने छात्रों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक व खेलकूद क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि CMS छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ अन्य क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular