Homeटेक एंड यूथCMS के 2 छात्र उच्चशिक्षा हेतु 2 अमेरिकी विश्वविद्यालय में चयनित

CMS के 2 छात्र उच्चशिक्षा हेतु 2 अमेरिकी विश्वविद्यालय में चयनित

लखनऊ, 4 मार्च। CMS स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र उत्कर्ष सिंह को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका के दो प्रख्यात अमेरिकी विश्वविद्यालय एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी (Arizona State University) एवं द यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्सास (The University of Texas) में चयनित किया गया है।

इस प्रकार, CMS के एक और प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा की बदौलत  विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित होकर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। उत्कर्ष ने इस सफलता का श्रेय CMS के अपने शिक्षकों को दिया है।

CMS के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष CMS के 100 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक CMS के 36 से अधिक छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके है, जिनमें से अधिकतर को स्काॅलरशिप प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें : PCS बने CMS के तीन मेधावी छात्र

जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने आगे कहा कि CMS छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। CMS प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (SAT) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (AP) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular