Homeटेक एंड यूथStanford University, अमेरिका से CMS छात्र को मिली डाक्टरेट की उपाधि

Stanford University, अमेरिका से CMS छात्र को मिली डाक्टरेट की उपाधि

लखनऊ, 5 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र राहुल त्रिवेदी ने विश्व की प्रख्यात स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी (Stanford University), अमेरिका से डॉक्टरेट की उपाधि अर्जित कर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। राहुल ने अभी हाल ही में स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से ‘स्कैटरिंग माॅडल्स फाॅर डिजाइन एण्ड एनालिसिस ऑफ क्वान्टम हार्डवेयर’ विषय पर अपनी पी.एच.डी. पूरी की है।

राहुल की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर CMS परिवार ने दी शुभकामनाएं-

CMS संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने  राहुल की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की, साथ ही विद्यालय के शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया जिनकी लगन व परिश्रम की बदौलत CMS छात्र शैक्षणिक जगत में नित नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। CMS गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या आभा अनन्त ने भी राहुल को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि राहुल शुरू से ही विद्यालय का अति मेधावी छात्र रहा है और भौतिक विज्ञान में उसकी खास रूचि रही है। विदित हो कि राहुल त्रिवेदी वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी प्रशान्त त्रिवेदी एवं यूनिसेफ एक्जीक्यूटिव गीताली त्रिवेदी के पुत्र है।

IIT दिल्ली से B.Tech के उपरान्त 2016 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में PhD हेतु स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी (Stanford University), अमेरिका में लिया एडमीशन-

CMS के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि IIT दिल्ली के टाॅपर रहे राहुल नेे 12वीं तक की स्कूली शिक्षा CMS गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) से पूरी की एवं IIT दिल्ली से बी.टेक किया। इसके उपरान्त वर्ष 2016 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पी.एच.डी. हेतु स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी (Stanford University), अमेरिका में एडमीशन लिया।

यह भी पढ़ें : CMS के 2 छात्र उच्चशिक्षा हेतु 2 अमेरिकी विश्वविद्यालय में चयनित

उन्होंने आगे बताया कि CMS में शिक्षा के दौरान ही राहुल ने 18वें एशियन फिजिक्स ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल अर्जित किया। इसके अलावा, एस्टोनिया में आयोजित 42वें अन्तर्राष्ट्रीय फिजिक्स ओलम्पियाड में भी गोल्ड मेडल अर्जित कर अपने ज्ञान-विज्ञान व मेधात्व का परचम लहराया। स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी (Stanford University) में भी अपने मेधात्व के दम पर राहुल ने थाॅमस एण्ड साराह कैलाथ स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट फेलोशिप अर्जित की। राहुल के शोध कार्यो को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान पत्रिकाओं में व्यापक स्थान मिला है और इन सभी प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं का बेहद प्रभावशाली बताया है।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular