Homeटेक एंड यूथलखनऊ का छात्र आमिश स्कॉलरशिप के साथ Ivy League University में चयनित

लखनऊ का छात्र आमिश स्कॉलरशिप के साथ Ivy League University में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल (CMS), गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र आमिश अहमद बेग ने अमेरिका के  अत्यन्त प्रतिष्ठित डार्टमाउथ कालेज, जिसे आइवी लीग यूनिवर्सिटी (Ivy League University) का दर्जा प्राप्त है, से उच्चशिक्षा हेतु 2,68,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप अर्जित कर लखनऊ का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए आमिश ने कहा कि आइवी कालेज में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होना मेरे लिए अविश्वसनीय, संतुष्टिदायक एवं गर्व से परिपूर्ण है। यह सफलता CMS के हमारे शिक्षकों व सभी परिवारीजनों के सहयोग की बदौलत ही संभव हो सकी है।

यह भी पढ़ें: World Peace Festival: चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय विश्व शान्ति महोत्सव शुरू

आमिश CMS का अत्यन्त ही मेधावी छात्र है

आमिश इसी माह से शुरू होने जा रही I.S.C. (12वीं) की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हो रहा है। इस अवसर पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए CMS गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या आभा अनन्त ने कहा कि आमिश हमारे विद्यालय का अत्यन्त ही मेधावी छात्र है और उसने समय-समय पर अपने ज्ञान व विलक्षण बुद्धिमत्ता से CMS का नाम रोशन किया है। अभी कुछ वर्ष पहले आमिश ने IIT गुवाहाटी में आयोजित इण्टरनेशनल टेक फेस्ट में विश्व  के कई देशों के छात्रों के बीच अपने मेधात्व का परचम लहराया था।

यह भी पढ़ें: CMS छात्रा श्रेया श्रीवास्तव I.E.S. में चयनित अखिल भारतीय स्तर पर अर्जित की 25वीं रैंक

छात्र के Ivy League University में चयनित होने पर डा. जगदीश गाँधी ने दी बधाई

CMS संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने CMS के इस मेधावी छात्र को अभूतपूर्व उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया जिनके कठिन परिश्रम व लगन की बदौलत CMS छात्र शैक्षिक क्षेत्र में नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular