Friday, September 22, 2023
Homeटेक एंड यूथऑल इण्डिया लॉ इन्ट्रेन्स टेस्ट में CMS के पाँच छात्र चयनित

ऑल इण्डिया लॉ इन्ट्रेन्स टेस्ट में CMS के पाँच छात्र चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के पाँच मेधावी छात्रों ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित ऑल इण्डिया लॉ इन्ट्रेन्स टेस्ट (ए.आई.एल.ई.टी.) में चयनित होकर लखनऊ का गौरव राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। सी.एम.एस. के इन पाँच होनहार छात्रों में अर्चित श्रीवास्तव, वैभव सिंह, प्रखर, एश्वर्या अग्निहोत्री एवं जान्हवी गुप्ता शामिल हैं। ए.आई.एल.ई.टी. में चयन के उपरान्त अब ये छात्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध कालेजों में बीए. एल.एल.बी. आनर्स कोर्स में एडमीशन लेकर अपने सपनों को साकार कर पायेंगे।

यह भी पढ़ें: भारत सरकार की फॉरेन्सिक साइन्स लैबोरेटरी में अधिकारी पद पर CMS छात्रा का चयन

सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शान्तिपूर्व व ईश्वरीय एकता से ओतप्रोत शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें: नेशनल डिफेन्स एकेडमी में CMS के 10 छात्र चयनित

सी.एम.एस. अपने छात्रों को आई.एस.सी. की पढ़ाई के दौरान ही छात्रों को प्रोफेशनल कोर्सो की तैयारी हेतु मार्गदर्शन एवं वातावरण उपलब्ध कराता है, यही कारण है कि विद्यालय के मेधावी छात्र प्रतिवर्ष देश-विदेश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित लखनऊ का गौरव बढ़ा रहे हैं।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, YouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

LATEST DEALS FOR SEPTEMBER 2023

Sanjeev Shukla
Sanjeev Shuklahttps://www.rashtrabandhu.com
He is a senior journalist recognized by the Government of India and has been contributing to the world of journalism for more than 20 years.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments