Homeटेक एंड यूथआई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रा ऑल इण्डिया टॉपर

आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रा ऑल इण्डिया टॉपर

लखनऊ। आई.सी.एस.ई. (कक्षा 10) की बोर्ड परीक्षा-2022 में सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सी.एम.एस.) के मेधावी छात्रों ने इस वर्ष फिर से अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराकर राष्ट्रीय पटल पर  लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस वर्ष जहाँ एक ओर सी.एम.एस. छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय रैंक पर कब्जा जमाकर अभूतपूर्व सफलता पाई है तो वहीं दूसरी ओर सी.एम.एस. के सर्वाधिक 35 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर अपने ही पिछले रिकार्ड को तोड़ा है।

यह भी पढ़ें: अन्तर्राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में  CMS छात्रा ने जीते 3 गोल्ड मेडल

सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की छात्रा कनिष्का मित्तल ने 99.80 प्रतिशत अंको के नेशनल लेवल पर प्रथम रैंक अर्जित की है जबकि सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की छात्रा अर्चिता सिंह व सरिया खान, सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा राइना कौसर एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के छात्र क्षितिज नारायन ने 99.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर पूरे देश में द्वितीय स्थान अर्जित किया है।

यह भी पढ़ें: CMS छात्रों ने निकाला ‘पानी बचाओ मार्च’

इसी प्रकार, सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की छात्रा शगुन सिंह, सी.एम.एस. आनन्द नगर कैम्पस की छात्रा अदिति एवं सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के अमोध अनन्त ने 99.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर नया इतिहास रचा है। इस वर्ष आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. से कुल 3715 छात्र परीक्षा में बैठे जिसमें से 2314 छात्रों अर्थात 62.3 प्रतिशत छात्रों ने 90 प्रतिशत से लेकर 99.80 प्रतिशत तक अंक अर्जित किये हैं। इस प्रकार 202 सी.एम.एस. छात्रों ने 98 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं जबकि 1014 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular