Homeटेक एंड यूथCMS राजाजीपुरम कैम्पस के 9 छात्रों को भारत सरकार द्वारा 36 लाख...

CMS राजाजीपुरम कैम्पस के 9 छात्रों को भारत सरकार द्वारा 36 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के 9 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 36 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को चार लाख रूपये मिलेंगे। स्कॉलरशिप अर्जित करने वाले मेधावी छात्रों में अक्षत श्रीवास्तव, आर्यन सिंह, पार्थ त्रिपाठी, प्रखर मौर्या, प्रखर श्रीवास्तव, प्रांजल सहगल, प्रियांशी गर्ग, श्रेया एवं उमंग पाण्डेय शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: नेशनल डिफेन्स एकेडमी में CMS के 10 छात्र चयनित

CMS संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन सभी मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इस उपलब्धि हेतु विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा CMS के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

यह भी पढ़ें: अन्तर्राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में  CMS छात्रा ने जीते 3 गोल्ड मेडल

प्रत्येक छात्र को 5 वर्षों तक प्रतिवर्ष 80,000/- रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी

इस स्कॉलरशिप के अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को 5 वर्षों तक प्रतिवर्ष 80,000/- रूपये अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। CMS राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के इन मेधावी छात्रों ने आई.एस.सी. (कक्षा-12) बोर्ड परीक्षा-2021 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular