Homeटेक एंड यूथसेंटा वॉल ऑफ फेम खिताब से सम्मानित हुई CMS शिक्षिका

सेंटा वॉल ऑफ फेम खिताब से सम्मानित हुई CMS शिक्षिका

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस की शिक्षिका अंजू सिंह को उत्कृष्ट शिक्षण प्रतिभा व प्रोफेशनल कौशल हेतु सेंटा वॉल ऑफ फेम खिताब से सम्मानित किया गया है। अंजू सिंह ने सेन्टर फॉर टीचर एक्रिडिटेशन (सेन्टा) के तत्वावधान में अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित सेंटा टीचिंग प्रोफेशनल ओलम्पियाड एवं सेन्टा टीचिंग कोशिएंट टेस्ट (सेन्टा टी.क्यू.) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर यह उपलब्धि अपने नाम की है।

यह भी पढ़ें: भारत सरकार की फॉरेन्सिक साइन्स लैबोरेटरी में अधिकारी पद पर CMS छात्रा का चयन

अंजू सिंह ने प्राइमरी लेविल मैथ्स टीचिंग प्रतियोगिता में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसके लिए उन्हें ‘सेन्टा वाल ऑफ फेम’ पर प्रदर्शित किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के अन्तर्गत प्रतिभागी शिक्षकों को तीन मुख्य मानकों सब्जेक्ट एक्पर्टाइज, क्लासरूम कम्युनिकेशन एवं एलीमेन्ट्स ऑफ वर्बल कम्युनिकेशन पर प्रतिभा का परीक्षण किया गया।

CMS संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सुश्री अंजू सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें: नेशनल डिफेन्स एकेडमी में CMS के 10 छात्र चयनित

सेंटा टीचिंग टेस्ट अपने आप में देश भर के शिक्षकों के लिए शिक्षण उत्कृष्टता का प्रमाण है, जिसे पूरे देश में सराहा जाता है। सेन्टा टीचिंग कोशिएंट टेस्ट का उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षणेतर प्रतिभा एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित एवं उत्प्रेरित करना है। इस अनूठी प्रतियोगिता में विषयवार ज्ञान, अनुभव एवं उच्च शैक्षणिक मानकों के आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाता है। इस प्रकार, शिक्षकों की क्षमताओं को पहचानकर एवं उनकी प्रतिभाओं का विकास कर शिक्षणेतर कार्यो में उनके प्रदर्शन में गुणात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular