Homeटेक एंड यूथ1,10,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप के साथ  अमेरिका के Roger Williams University...

1,10,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप के साथ  अमेरिका के Roger Williams University में पढ़ेगा CMS छात्र शुभम

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल (CMS), स्टेशन रोड कैम्पस के छात्र शुभम यादव को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की रोजर विलियम्स यूनिवर्सिटी (Roger Williams University) ने एक लाख दस हजार अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप के साथ पढ़ने के लिए आमन्त्रित किया है। शुभम को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी।

यह भी पढ़ें: CMS छात्रा श्रेया श्रीवास्तव I.E.S. में चयनित अखिल भारतीय स्तर पर अर्जित की 25वीं रैंक

डा. जगदीश गाँधी ने CMS छात्र की सफलता पर प्रसन्नता की व्यक्त

शुभम ने अपनी इस सफलता का श्रेय CMS के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। CMS संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने CMS छात्र की सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

उक्त जानकारी CMS के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि CMS प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (SAT) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (AP) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है।

यह भी पढ़ें: भावी पीढ़ी के हित में विश्व के नेताओं से आगे आने की अपील: डा. जगदीश गाँधी

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular