Homeटेक एंड यूथCMS आनन्द नगर कैम्पस द्वारा ‘ओपेन डे समारोह’ का भव्य आयोजन

CMS आनन्द नगर कैम्पस द्वारा ‘ओपेन डे समारोह’ का भव्य आयोजन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल (CMS), आनन्द नगर कैम्पस द्वारा विद्यालय के सजे-धजे प्रांगण में आज ‘ओपेन डे समारोह (Open Day Festival)’ का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। इस भव्य समारोह में छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा निखरकर सामने आई, जिन्होंने आर्ट एण्ड क्राफ्ट, साइन्स प्रोजेक्ट, गीत-संगीत, इंग्लिश स्पीकिंग, खेलकूद, कम्प्यूटर आदि विभिन्न विधाओं में अपनी बौद्धिक प्रतिभा का परचम लहराया तथापि छात्रों की सृजनात्मक क्षमता व रचनात्मकता प्रतिभा को देख अभिभावक गद्गद हो गये।

Open Day Festival: CMS CEO रोशन गाँधी रहें मौजूद

इस अवसर पर अभिभावकों ने बड़ी दिलचस्पी से CMS की टीचिंग एवं लर्निंग व्यवस्था को नजदीक से देखा और विद्यालय की अनूठी ‘ब्राडर एण्ड बोल्डर’ शिक्षा पद्धति से रूबरू हुए। इस अवसर पर CMS के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफीसर (CEO) रोशन गाँधी ने अपनी गरिमापूर्ण उपस्थिति से छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

यह भी पढ़ें: आध्यात्मिक शिक्षा से बच्चों में होता है बुद्धिमत्ता व ज्ञान का विकास: डा. जगदीश गाँधी

समारोह का शुभारम्भ सर्व-धर्म व विश्व शांति प्रार्थना से हुआ

‘ओपेन डे समारोह (Open Day Festival)’ का शुभारम्भ सर्व-धर्म व विश्व शांति प्रार्थना से हुआ। इसके उपरान्त वादन, गायन, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों में भी छात्रों की प्रतिभा देखते ही बनती थी। CMS संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय में नवनर्मित लाइब्रेरी, कम्प्यूटर लैब व आधुनिकतम इन्फ्रास्ट्रक्चर का उद्घाटन किया। अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए CMS संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि CMS छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षा को एक नया आयाम देने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। CMS आनन्द नगर कैम्पस की प्रधानाचार्या रीना सोटी ने अभिभावकों के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें: CMS संस्थापक डा. जगदीश गाँधी व डा. भारती गाँधी ने घोषित की अपनी व्यक्तिगत सम्पत्ति

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular