Homeटेक एंड यूथपोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में CMS छात्रा को प्रथम पुरस्कार

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में CMS छात्रा को प्रथम पुरस्कार

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल (CMS), स्टेशन रोड कैम्पस के कक्षा-10 की छात्रा विदुषी सिंह ने जैव विविधता एवं वन्य जीवन पर आधारित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता इन्स्टीट्यूट ऑफ वाइल्ड लाइफ साइन्सेज, लखनऊ यूनिवर्सिटी एवं उत्तर प्रदेश स्टेट बायोडायवर्सिटी बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, विदुषी सिंह ने प्रथम पुरस्कार अर्जित किया

इस प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच CMS स्टेशन रोड कैम्पस की इस मेधावी छात्रा ने अपने पोस्टर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण एवं प्रकृति प्रदत्त संसाधनों के विवेकपूर्ण दोहन का बखूबी संदेश देकर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया, साथ ही साथ अपने मानवीय एवं विश्वव्यापी दृष्टिकोण का भरपूर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: CMS छात्र ने साइन्टिस्ट-बी परीक्षा में ऑल इण्डिया 44वीं रैंक अर्जित की

प्रतियोगिता के आयोजकों ने CMS छात्रा की रचनात्मक सोच व कलात्मक प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। CMS संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विदुषी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

CMS अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा के विकास हेतु उन्हें इस प्रकार की रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। इसके साथ ही पर्यावरण जैसे सामाजिक विषयों पर भी छात्रों में जागरूकता प्रवाहित कर रहा है, यही कारण है कि CMS छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में CMS छात्र को गोल्ड मेडल

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular