Homeटेक एंड यूथशिक्षानीट-2022 में CMS छात्रा यशफीन शहारन बनी लखनऊ टॉपर

नीट-2022 में CMS छात्रा यशफीन शहारन बनी लखनऊ टॉपर

लखनऊ, 8 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस की छात्रा यशफीन शहारन ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट-2022) में अखिल भारतीय स्तर पर 115 रैंक अर्जित कर ‘लखनऊ टॉपर’ होने का गौरव अर्जित किया है।  इस प्रतिष्ठित परीक्षा में यशफीन ने 720 में से 696 अंक अर्जित किए हैं। इसके अलावा, CMS गोमती नगर कैम्पस की छात्रा नंदिनी सपरा ने ऑल इण्डिया 706 रैंक अर्जित कर उच्च स्थान हासिल किया है। नीट-2022 में इस वर्ष CMS के सर्वाधिक 64 मेधावी छात्रों ने सफलता आर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है।

यह भी पढ़ें:CMS प्रधानाचार्या आभा अनन्त मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित

CMS संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने नीट-2022 में चयनित सभी छात्रों को शुभकामनाएं व आशीर्वाद देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ये छात्र आगे चलकर विश्व मानवता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभायेंगे। यशफीन ने CMS चौक कैम्पस से आई.एस.सी. की परीक्षा 99.75 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण की थी और पूरे देश में टॉपर रही थी। अपनी सफलता के बारे में बताते हुए यशफीन ने कहा कि इस सफलता का श्रेय CMS के मेरे शिक्षकों को जाता है, जिन्होंने नीट की तैयार में मेरा भरपूर मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन किया।

यह भी पढ़ें: मार्शल आर्ट में CMS छात्राओं ने जीते पाँच पदक

इस वर्ष CMS के जिन 64 छात्रों ने नीट-2022 में सफलता हासिल की है, उनमें यशफीन शहारन, नंदिनी सपरा, गौरी मिश्रा, अमृतेश कुमार मिश्रा, मेधा द्विवेदी, नित्या करोली, कुमार यशस्वी, परमीत कौर, पलक शर्मा, मानसी वर्मा, सैयद मोहम्मद शाह अब्बास, मानस गुप्ता, अनुराग, आकाश राजपूत, इंसा खान, रिशित आनंद, रिशित भटनागर, अंशिका सिंह, दीक्षा मल, अस्मिता स्वप्निल, तूलिका, मुद्रा शर्मा, हर्ष कुमार, प्रकर्ष मनोहर, यधु कृष्णा, रिशिता श्रीवास्तव, आदर्श कुमार, खुशी सिंह, धनुश्री एस नायर, विरेश कुमार, अरीब जिया खान, जोया खान, अरीशा, दानिया खान, आकांक्षा चौहान, हर्ष कुमार सिंह, सौम्य सिंह, आशुतोष कुमार दुबे, आवेश खलील, आदि मिश्रा, शताक्षी गुप्ता, आर्यंज सिंह, आदर्श कुमार वर्मा, अर्पिता सिंह, अंशुलिका यादव, स्निग्धा सिंह, कुशाग्र साहू, संकल्प कुमार, पलक वर्मा, आस्था शुक्ला, श्रेय सोलंकी, कृतिका प्रकाश, जोया नौशाद, सागर यादव, वानी अग्रवाल, शैलजा मिश्रा, अर्पिता त्रिगुनायत, अमोलिका श्रीवास्तव, रिद्धिमा अग्रवाल, अंकिता शर्मा, एश्वकी बुधराजा, युसरा फातिमा, अनमोल अवस्थी एवं आदित्य मिश्रा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: शिक्षक दिवस विशेष, किसी राष्ट्र के वास्तविक निर्माता उस देश के शिक्षक होते हैं

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular