Homeटेक एंड यूथजिया कपूर को मिली 140000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

जिया कपूर को मिली 140000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल (CMS), राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की छात्रा जिया कपूर को अमेरिका की ओहियो वेस्लेयन यूनिवर्सिटी (Ohio Wesleyan University) द्वारा 1,40,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप के साथ उच्चशिक्षा हेतु आमंत्रित किया गया है। जिया को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी।

इसके अलावा, अमेरिका व आस्ट्रेलिया के कई अन्य विश्वविद्यालयों ने भी इस मेधावी छात्रा को स्कॉलरशिप के साथ उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रित किया है। जिया ने इस सफलता का श्रेय CMS के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण व ईश्वरीय शैक्षिक वातावरण को दिया है।

डा. जगदीश गाँधी ने छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की

CMS संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने CMS छात्रा की सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। CMS जनसम्पर्क अधिकारी हरी ओम शर्मा ने बताया कि CMS प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (SAT) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (AP) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है।

यह भी पढ़ें: CMS के पूर्व छात्र प्रतिष्ठित Max Planck-Humboldt Medal से सम्मानित

प्रतिवर्ष भारी संख्या में CMS छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में होते हैं चयनित

प्रतिवर्ष भारी संख्या में CMS छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक CMS के 80 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें: आध्यात्मिक शिक्षा से बच्चों में होता है बुद्धिमत्ता व ज्ञान का विकास: डा. जगदीश गाँधी

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular