Earthian Environment Friend Award: CMS राजाजीपुरम को मिला “अर्थियन पर्यावरण मित्र पुरस्कार”

Earthian Environment Friend Award: CMS राजाजीपुरम को मिला “अर्थियन पर्यावरण मित्र पुरस्कार”
लखनऊ, 1 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) को पर्यावरण संवर्धन के प्रयासों के लिए राज्य स्तरीय ‘अर्थियन पर्यावरण मित्र पुरस्कार (Earthian Environment Friend Award)’ मिला है। अर्थियन पर्यावरण मित्र प्रोग्राम के अन्तर्गत सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के छात्रों कौस्तुभ सक्सेना, धन्य रघुवंशी, प्रख्याति गुप्ता, निखिल सक्सेना एवं मो. मुजफ्फर अली ने ‘सस्टेनबिलिटी एण्ड वाटर’ विषय पर अपने शिक्षकों के नेतृत्व में अपने शोध एवं प्रस्तुतिकरण से बड़े ही अनूठे ढंग से जनमानस को ‘रि-साइकिल, रियूज एण्ड रिड्यूज पलूशन’ हेतु प्रेरित किया है। इसी उपलक्ष्य में सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) को इस पुरस्कार से नवाजा गया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्या निशा पाण्डेय, शिक्षकों व छात्रों को बधाई दी है।
यह भी पढ़ें: CMS छात्रों नेविश्व समुदाय से रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने हेतु जोरदार की अपील
अर्थियन पर्यावरण मित्र पुरस्कार (Earthian Environment Friend Award) हेतु चयनित होकर CMS परिवार अत्यन्त गौरवान्वित
इस प्रतिष्ठित पुरस्कार हेतु चयनित होकर सी.एम.एस. परिवार अत्यन्त गौरवान्वित है। देश-प्रदेश के कई विद्यालयों ने अर्थियन पर्यावरण मित्र प्रोग्राम में प्रतिभाग किया तथापि सस्टेनबिलिटी के क्षेत्र में सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के प्रयासों को सर्वश्रेष्ठ आँका गया। अर्थियन पर्यावरण मित्र पुरस्कार सेन्टर फॉर इन्वायर्नमेन्ट एण्ड एजुकेशन, मिनिस्ट्री ऑफ इन्वायर्नमेन्ट एण्ड फॉरेस्ट के तत्वावधान में प्रदान किया जाता है, जो कि खासतौर पर विद्यालयों को छात्रों एवं युवा पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु प्रदान किया जाता है।
इन्ही प्रयासों के तहत सी.एम.एस. छात्र पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जागरूकता अभियानों एवं प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र बढ-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्रों ने पढ़ाई में सर्वोच्च कीर्तिमान बनाने के साथ ही साथ सामाजिक जागरूकता की भी अनूठी मिसाल प्रस्तुत की है।
राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, YouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।