Homeटेक एंड यूथCMS छात्र को उच्चशिक्षा हेतु 2,68,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप, शिक्षा जगत...

CMS छात्र को उच्चशिक्षा हेतु 2,68,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप, शिक्षा जगत में बनाया कीर्तिमान

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल (CMS), गोमती नगर कैम्पस के छात्र आमिश अहमद बेग ने उच्चशिक्षा हेतु दुनिया की सर्वाधिक प्रतिष्ठित मानी जाने वाली आईवी लीग यूनिवर्सिटी में शामिल अमेरिका के डार्टमाउथ कालेज में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। डार्टमाउथ कालेज में चार वर्षीय उच्चशिक्षा हेतु आमिश को 2,68,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप मिलेगी।

डा. जगदीश गाँधी ने मेधावी छात्र को दिया आशीर्वाद

CMS संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने मेधावी छात्र को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए आमिश ने कहा कि यह सफलता CMS के हमारे शिक्षकों व सभी परिवारीजनों के सहयोग की बदौलत ही संभव हो सकी है। आमिश को डार्टमाउथ कालेज के अलावा अमेरिका की एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी समेत विश्व के 6 विश्वविद्यालयों में दाखिले हेतु आमिश को आमन्त्रण प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़ें: जिया कपूर को मिली 140000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

CMS प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (SAT) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (AP) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। प्रतिवर्ष भारी संख्या में CMS छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक CMS के 80 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (M.I.T.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें: CMS के पूर्व छात्र प्रतिष्ठित Max Planck-Humboldt Medal से सम्मानित

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular