Blinq RYDE EV: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की मांग लगातार बढ़ रही है और इसी के साथ किफायती इलेक्ट्रिक कारों की जरूरत भी तेजी से महसूस की जा रही है। अब गुरुग्राम स्थित ईवी स्टार्टअप Blinq Mobility अपनी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार Blinq RYDE EV के साथ इस सेगमेंट में एंट्री की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार शुरुआती ₹4.5 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर पेश की जा सकती है, जिससे यह टाटा टियागो ईवी और एमजी कॉमेट जैसी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कारों को कड़ी चुनौती दे सकती है।
बताया जा रहा है कि Blinq RYDE EV को खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है, जो कम बजट में एक फैमिली इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं। कंपनी इसे 5-सीटर कॉन्फ़िगरेशन के साथ पेश कर सकती है। यदि यह कीमत और फीचर्स के साथ बाजार में आती है, तो मिडिल क्लास परिवारों और रोजाना शहर में सफर करने वाले लोगों के लिए यह एक आकर्षक विकल्प बन सकती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, Blinq RYDE EV एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 250 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम हो सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी इसकी आधिकारिक तकनीकी जानकारी और प्रमाणित रेंज का ऐलान नहीं किया गया है।
फीचर्स की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक कार में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स और ऑटोमैटिक ड्राइव मोड्स जैसे आधुनिक फीचर्स मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी कम कीमत के बावजूद डिजाइन, टेक्नोलॉजी और उपयोगिता के मामले में कोई बड़ा समझौता नहीं करना चाहती।
फिलहाल Blinq Mobility ने कार की लॉन्च डेट, पूरी स्पेसिफिकेशन और आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं की है। ऐसे में बाजार में आने के बाद ही यह साफ होगा कि Blinq RYDE EV अपने दावों पर कितना खरा उतरती है और क्या वास्तव में यह भारतीय ईवी बाजार में बड़ा बदलाव ला पाएगी।
राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsApp व YouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।
CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS
