Friday, March 29, 2024
Homeजीवन-शैलीसर्दियों में लहसुन खाएं बीमारियों से छुटकारा पाएं, जानें लहसुन खाने के...

सर्दियों में लहसुन खाएं बीमारियों से छुटकारा पाएं, जानें लहसुन खाने के फायदे व सही तरीका

सेहत। कच्चे लहसुन (Garlic) में औषधीय गुण मौजूद होते हैं और अगर आप सर्दियों के मौसम में कच्चे लहसुन का सेवन करते हैं तो जाने अनजाने आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर सर्दियों में कच्चे लहसुन का सेवन किया जाए तो शरीर में होने वाली 50-60 प्रतिशत बीमारियां दूर रहती हैं। कच्चा लहसुन खाने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, सल्फर और प्रोटीन भी मिलते हैं जिससे शरीर में होने वाले डायबिटीज, बैड कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से निजात मिलता है।

1 दिन में कितना लहसुन खाना चाहिए व खाने का बेहतर तरीका?

1 दिन में कितना लहसुन खाना चाहिए इस पर अगर बात करें तो सर्दियों में एक व्यक्ति को 1 दिन में नियमित तौर पर दो से तीन लहसुन की कच्ची कलियों का सेवन करना चाहिए। एक्सपर्ट मानते हैं अगर आप सर्दियों में सुबह खाली पेट 2-3 कलियों का सेवन करते हैं तो आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। लहसुन की कच्ची कलियों का सेवन सुबह खाली पेट चबाकर करना चाहिए और लहसुन खाने के बाद आप एक गिलास गुनगुना पानी ले सकते हैं इसके अलावा कम से कम आधे घंटे तक कुछ और नहीं खाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:
रात के समय लौंग खाने के फायदे, दूर होंगी ये बीमारियां
लाल मिर्च के ये बड़े फायदे जान लीजिए, इन लोगों को खानें से हो सकता है नुकसान

Raw Garlic: कच्चा लहसुन खाने के फायदे

इम्यूनिटी बूस्टर

अगर आप सर्दियों में कच्चे लहसुन का सेवन करते हैं तो जाने अनजाने आप अपने शरीर में बहुत सी बीमारियों से निजात पा जाते हैं। कच्चा लहसुन खाने से शरीर की इम्युनिटी बेहतर होती है जिससे सर्दियों में होने वाले सर्दी जुखाम या मौसमी संक्रमण से शरीर का बचाव होता है साथ ही प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होने से कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। एक्सपर्ट मानते हैं कि नियमित लहसुन का सेवन करने से शरीर में होने वाली बीमारियों का 50-60 प्रतिशत रिस्क कम हो जाता है।

कोलेस्ट्रोल व हाई ब्लड प्रेशर में लाभदायक

नसों में गंदा (बैड) कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाने के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या पैदा होती है। कच्चा लहसुन शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करता है, बैड कोलेस्ट्रॉल खत्म होने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात मिल सकता है इसलिए सर्दियों में कच्चे लहसुन का सेवन ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल के लिए फायदेमंद हो सकता है।

थकावट व कमजोरी से छुटकारा

अगर आप कोई स्पोर्ट्स पर्सन है या बहुत ज्यादा शारीरिक मेहनत करने वाले व्यक्ति हैं तो आपको विशेषकर सर्दियों में कच्चे लहसुन का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए, इससे आपकी कार्यक्षमता बढ़ती है जिससे वर्कप्लेस पर अच्छी परफॉर्मेंस दे सकते हैं और इससे आपको थकावट भी महसूस नहीं होती।

जोड़ों व मांसपेशियों के दर्द व सूजन में फायदेमंद

अगर आपके शरीर में जोड़ों व मसल्स में दर्द रहता है या सूजन रहती है तो आपको नियमित तौर पर कच्चे लहसुन का सेवन करना चाहिए। कच्चे लहसुन में एंटीफ्लोमेशन के गुण पाए जाते हैं जो कि शरीर में सूजन को कम करता है और जिससे मसल्स और जोड़ों के दर्द में राहत मिलता है। वही ठंड से बचने के लिए भी लहसुन काफी फायदेमंद होता है।

शरीर को डिटॉक्स करता है

लहसुन शरीर के लिए एक अच्छा डिटॉक्स करने वाला फूड है। हमारे शरीर में लेड नामक धातु उत्पन्न होता है जो कि शरीर में जहर का विकार पैदा करता है। लहसुन में सल्फर योगिक पाया जाता है जो कि लेड धातु को डिटॉक्स करने में मदद करता है।

हड्डियों को मोटा व मजबूत बनाने में

रोजाना कच्चे लहसुन का सेवन हड्डियों को मजबूत करने में काफी मददगार हो सकता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है हमारे शरीर की हड्डियां पतली व कमजोर होती रहती हैं और लहसुन हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। महिलाओं में यह एस्ट्रोजन हार्मोन को बढ़ावा देता है जो की हड्डियां मजबूत करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें:
Eating Jaggery: जानें गुड़ खाने के फायदे और नुकसान
जानिए अदरक और गुड़ खाने के औषधीय फायदे

(Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। राष्ट्र-बंधु इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।)

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular