भारत में डिजिटल पेमेंट अब रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। चाय की दुकान से लेकर बड़े शॉपिंग मॉल तक लोग कुछ ही सेकंड में UPI के जरिए भुगतान कर देते हैं। इसी बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की डिजिटल करेंसी e₹ यानी Digital Rupee भी लगातार चर्चा में है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब UPI से आसानी से पैसे भेजे जा सकते हैं, तो फिर डिजिटल रुपये की जरूरत क्यों पड़ी?
दरअसल, UPI और e₹ एक-दूसरे के विकल्प नहीं हैं, बल्कि दोनों की भूमिका अलग-अलग है। आसान भाषा में समझें तो UPI पैसे ट्रांसफर करने का माध्यम है, जबकि e₹ खुद डिजिटल रूप में मौजूद पैसा यानी डिजिटल करेंसी है। यही अंतर दोनों को एक-दूसरे से अलग करता है।
UPI और e₹ में क्या है अंतर?
RBI के मुताबिक, e₹ यानी डिजिटल करेंसी भारतीय रुपये का डिजिटल रूप है। इसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जारी करता है और यह देश की आधिकारिक मुद्रा का डिजिटल स्वरूप है। यानी e₹ को आप रुपये के ही एक डिजिटल रूप के तौर पर समझ सकते हैं।
इसके विपरीत UPI कोई डिजिटल करेंसी नहीं है। यह एक पेमेंट सिस्टम है, जिसकी मदद से एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। आसान उदाहरण से समझें तो e₹ खुद डिजिटल पैसा है, जबकि UPI उस पैसे को ट्रांसफर करने की व्यवस्था नहीं, बल्कि बैंक खाते में मौजूद रकम को भेजने का माध्यम है।
e₹ और UPI से कैसे होता है Payment?
e₹ से भुगतान करने पर डिजिटल रुपया आपके e₹ वॉलेट से निकलकर दूसरे व्यक्ति के e₹ वॉलेट में ट्रांसफर होता है। यानी इसमें लेनदेन के दौरान पैसा एक डिजिटल वॉलेट से दूसरे डिजिटल वॉलेट में जाता है। यह सामान्य बैंक अकाउंट से पैसे भेजने की प्रक्रिया से अलग है।
वहीं, UPI से किसी व्यक्ति को पैसे भेजने पर रकम आपके बैंक खाते से कटती है और सामने वाले व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाती है। यानी UPI के मामले में बैंक अकाउंट लेनदेन का आधार होता है, जबकि e₹ में डिजिटल वॉलेट में मौजूद Digital Rupee का ट्रांसफर होता है।
इस तरह सबसे आसान भाषा में समझें तो UPI एक payment system है, जबकि e₹ खुद RBI द्वारा जारी डिजिटल पैसा है। दोनों डिजिटल पेमेंट से जुड़े हैं, लेकिन उनके काम करने का तरीका और भूमिका अलग-अलग है।
राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsApp व YouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।
CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS
