आज के डिजिटल दौर में UPI पेमेंट रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। सब्जी बेचने वाले छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े कारोबारियों तक बड़ी संख्या में लोग लेनदेन के लिए UPI का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में UPI पेमेंट पर MDR लागू होने की खबर सामने आने के बाद ग्राहकों और दुकानदारों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि 2000 रुपये से ज्यादा की UPI पेमेंट पर कितना चार्ज लगेगा और इसका भुगतान ग्राहक करेगा या दुकानदार?
2000 रुपये से ज्यादा की UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR?
बताया जा रहा है कि 15 अक्टूबर से UPI के जरिए 2000 रुपये से अधिक की कुछ ट्रांजैक्शन पर MDR लागू हो सकता है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई ग्राहक किसी दुकान से 2200 रुपये का सामान खरीदता है और भुगतान UPI के जरिए करता है, तो इस लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत MDR लागू होगा।
हालांकि, इस चार्ज को लेकर ग्राहकों के बीच जो सबसे बड़ी चिंता है, वह यह है कि इसका भुगतान उन्हें अपनी जेब से करना पड़ेगा या नहीं। दरअसल, 2200 रुपये की खरीदारी पर लगने वाला 0.4 प्रतिशत MDR ग्राहक को नहीं, बल्कि मर्चेंट यानी दुकानदार को देना होगा। दुकानदार ग्राहक से इस चार्ज की रकम वसूल नहीं कर सकता है।
Ghaziabad में क्यों बढ़ी Cash Payment की मांग?
MDR से जुड़े नियम की चर्चा के बीच कारोबारियों ने UPI की बजाय कैश पेमेंट को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है। भले ही यह नियम अक्टूबर से लागू होने की बात कही जा रही है, लेकिन गाजियाबाद में कई कारोबारियों ने अभी से कैश भुगतान को बढ़ावा देना शुरू कर दिया है।
कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर केवल कैश पेमेंट से संबंधित बोर्ड भी लगाने शुरू कर दिए हैं। इसकी एक बड़ी वजह 2000 रुपये से अधिक की UPI पेमेंट पर दुकानदारों पर पड़ने वाली अतिरिक्त लागत बताई जा रही है।
क्या 15 अक्टूबर से बंद हो जाएगा UPI?
15 अक्टूबर से UPI बंद होने की बात सही नहीं है। UPI पेमेंट की सुविधा जारी रहेगी और केवल कुछ चुनिंदा UPI ट्रांजैक्शन पर MDR लागू होने की बात सामने आई है। ऐसे में UPI इस्तेमाल करने वाले लोगों को इस वजह से परेशान होने की जरूरत नहीं है कि 15 अक्टूबर से डिजिटल पेमेंट पूरी तरह बंद हो जाएगा।
दुकानदारों की बढ़ सकती है लागत
अगर कोई ग्राहक दुकान से सामान खरीदकर UPI के माध्यम से भुगतान करता है और ट्रांजैक्शन 2000 रुपये से ज्यादा का है, तो उस पर लागू होने वाला MDR दुकानदार को देना होगा। इससे कारोबारियों की लेनदेन लागत बढ़ सकती है। इसी वजह से कई दुकानदार पहले से ही कैश पेमेंट को बढ़ावा देते नजर आ रहे हैं।
परिवार को पैसे भेजने पर क्या लगेगा MDR?
UPI के जरिए परिवार के किसी सदस्य या अन्य व्यक्ति को पैसे भेजने वाले लोगों के मन में भी यह सवाल है कि क्या 2000 रुपये से ज्यादा रकम ट्रांसफर करने पर अतिरिक्त चार्ज देना होगा। इस तरह के सामान्य व्यक्ति-से-व्यक्ति ट्रांसफर पर ऐसा कोई अतिरिक्त MDR लागू नहीं होगा। यानी आप UPI से 5000 रुपये भेजें या 50,000 रुपये, उस पर इस वजह से कोई चार्ज नहीं लगाया जाएगा।
Sugar Price: चीनी के दाम में 25% की गिरावट, सरकार ने बदला स्टॉक रखने का नियम
राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsApp व YouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।
CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS
