Homeराज्य-शहरUP Holiday Calendar 2026: नए साल 2026 का अवकाश कैलेंडर जारी, कुल...

UP Holiday Calendar 2026: नए साल 2026 का अवकाश कैलेंडर जारी, कुल 24 दिन सार्वजनिक अवकाश, इस बार 9 बार मिलेगा लंबा वीकेंड

UP Holiday Calendar 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने नए साल 2026 के लिए सार्वजनिक और वैकल्पिक छुट्टियों का पूरा कैलेंडर जारी कर दिया है। राज्य सरकार ने इस बार सार्वजनिक छुट्टियों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। जारी कैलेंडर के अनुसार, 2026 में कुल 24 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं, जबकि कर्मचारियों के लिए 31 वैकल्पिक अवकाश (निर्बंधित छुट्टियां) भी शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा जारी सूचना में यह स्पष्ट किया गया है कि ये सार्वजनिक अवकाश ‘निर्दिष्ट लोक अवकाश’ माने जाएंगे।

9 बार मिलेगा लगातार दो दिन का अवकाश, घूमने का शानदार मौका

नए साल के कैलेंडर में अवकाश की टाइमिंग ऐसी है कि छुट्टी मनाने वालों के लिए यह शानदार मौका लेकर आया है। सार्वजनिक छुट्टियों में 6 दिन शुक्रवार को और तीन दिन सोमवार को पड़ रहे हैं। इस कारण, कर्मचारियों को इस बार रविवार को मिलाकर कुल नौ बार लगातार दो दिन का अवकाश मिलेगा। इसका मतलब है कि आप इन नौ मौकों पर कहीं घूमने का प्लान आसानी से बना सकते हैं।

जरूरी सूचना: सरकार ने सूचित किया है कि पहले 5 जनवरी को घोषित गुरु गोविंद सिंह जयंती को कैलेंडर से विलोपित कर दिया गया है, क्योंकि तिथि के अनुसार यह अब 27 दिसंबर 2025 को मनाई जाएगी। साथ ही, त्योहारों का अवकाश स्थानीय चंद्र दर्शन के अनुसार होगा।

साल 2026 के सार्वजनिक अवकाश की पूरी सूची (Public Holidays List)

राज्य सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार, नए साल में पहला सार्वजनिक अवकाश हजरत अली के जन्मदिन के मौके पर 3 जनवरी (शनिवार) को मिलेगा:

क्रमतिथिदिनअवकाश का कारण
1.3 जनवरीशनिवारहजरत अली का जन्मदिन
2.26 जनवरीसोमवारगणतंत्र दिवस
3.15 फरवरीरविवारमहाशिवरात्रि
4.2 मार्चसोमवारहोलिका दहन
5.4 मार्चबुधवारहोली
6.21 मार्चशनिवारईद-उल-फितर
7.26 मार्चगुरुवारराम नवमी
8.31 मार्चमंगलवारमहावीर जयंती
9.3 अप्रैलशुक्रवारगुड फ्राइडे
10.14 अप्रैलमंगलवारडॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस
11.1 मईशुक्रवारबुद्ध पूर्णिमा
12.27 मईबुधवारबकरीद
13.26 जूनगुरुवारमोहर्रम
14.15 अगस्तशनिवारस्वतंत्रता दिवस
15.26 अगस्तबुधवारईद-ए-मिलाद
16.28 अगस्तशुक्रवाररक्षा बंधन
17.4 सितंबरशुक्रवारजन्माष्टमी
18.2 अक्टूबरशुक्रवारमहात्मा गांधी जयंती
19.20 अक्टूबरमंगलवारदशहरा महानवमी/विजयदशमी
20.8 नवंबररविवारदीपावली
21.9 नवंबरसोमवारगोवर्धन पूजा
22.11 नवंबरबुधवारभैयादूज/चित्रगुप्त जयंती
23.24 नवंबरमंगलवारगुरु नानक जयंती
24.25 दिसंबरशुक्रवारक्रिसमस-डे

साल 2026 के लिए निर्बंधित छुट्टियों (Restricted Holidays) की सूची

नए साल में 31 वैकल्पिक अवकाश भी घोषित किए गए हैं, जिनका लाभ कर्मचारी अपनी सुविधा अनुसार ले सकते हैं:

  • जनवरी: नव वर्ष (1 गुरुवार), मकर संक्रांति (14 बुधवार), बसंत पंचमी (23 शुक्रवार), जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्मदिन (24 शनिवार), रविदास जयंती (1 रविवार)।
  • फरवरी/मार्च/अप्रैल: शब ए बारात (4 बुधवार), होली (5 गुरुवार), जमात उल विदा रमजान (13 शुक्रवार), चेटी चंद (19 गुरुवार), ईद उल फितर (22 रविवार), ईस्टर सेटरडे (4 शनिवार), महर्षि कश्यप एवं निषाद राज गुहय जयंकी (5 रविवार), ईस्टर मंडे (6 सोमवार), चंद्रशेखर जयंती (17 शुक्रवार), परशुराम जयंती (19 रविवार)।
  • मई/जून/अगस्त: लोक नायक महाराणा प्रताप जयंती (9 शनिवार), बकरीद (28 गुरुवार), मोहर्रम (25 गुरुवार), चेहल्लुम (4 मंगलवार)।
  • सितंबर/अक्टूबर/नवंबर/दिसंबर: विश्वकर्मा पूजा (17 गुरुवार), अनंत चतुर्दशी (25 शुक्रवार), महाराजा अग्रसेन जयंती (11 रविवार), दशहरा (19 सोमवार), महर्षि वाल्मीकि जयंती (26 सोमवार), सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव जयंती (31 शनिवार), नरक चतुर्दशी (8 रविवार), छठ पूजा (15 रविवार), वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस (16 सोमवार), हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्स (16 बुधवार), चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस (23 बुधवार), क्रिसमस ईव (24 गुरुवार)।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular