HomeखबरेंUnclaimed Money India: अनक्लेम्ड पैसा वापस पाने का सुनहरा मौका, PM मोदी...

Unclaimed Money India: अनक्लेम्ड पैसा वापस पाने का सुनहरा मौका, PM मोदी ने की अपील, जानें कैसे मिलेगी आपकी रकम

Unclaimed Money India: देशभर में लाखों लोगों का पैसा बैंकों, बीमा कंपनियों और अन्य निवेश माध्यमों में अनक्लेम्ड (दावा न किया गया) पड़ा हुआ है। अब इस रकम को उनके सही मालिकों तक पहुंचाने की पहल चल रही है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में जानकारी दी।

पीएम मोदी ने कहा कि, ‘योर मनी, योर राइट’ पहल के तहत अब तक 2,000 करोड़ रुपये उनके सही मालिकों तक पहुंचाए गए हैं। इस पहल की शुरुआत अक्टूबर 2025 में हुई थी। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे इस मूवमेंट का हिस्सा बनें और अपनी भूली हुई संपत्ति को फिर से प्राप्त करने का मौका न गंवाए।

अनक्लेम्ड पैसों की जानकारी के लिए ये हैं प्रमुख पोर्टल

अनक्लेम्ड संपत्ति को वापस पाने के लिए सरकार ने विभिन्न पोर्टलों को तैयार किया है। इन पोर्टलों की मदद से आप अपने भूले हुए पैसों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं:

अनक्लेम्ड अमाउंट का प्रकारपोर्टल का नामनियामक संस्था
बैंकों में पड़ा पैसाRBI का UDGAM पोर्टलRBI
बीमा पॉलिसियों से जुड़ा पैसाIRDAI का बीमा भरोसा पोर्टलIRDAI
म्यूचुअल फंड में अमाउंटSEBI का MITRA पोर्टलSEBI
डिविडेंड और अनक्लेम्ड शेयरकॉर्पोरेट मंत्रालय का IEPFA पोर्टलकॉर्पोरेट मंत्रालय

इन पोर्टलों की मदद से लोग आसानी से जान सकते हैं कि आपका पैसा कहां अटका है और उसे क्लेम कर सकते हैं।

लाखों करोड़ रुपये पड़े हैं अनक्लेम्ड

आंकड़ों की बात करें तो, भारतीय बैंकों में करीब 78,000 करोड़ रुपये अनक्लेम्ड पड़ा हुआ है। इसके अलावा, बीमा कंपनियों के पास भी करीब 14,000 करोड़ रुपये की अनक्लेम्ड राशि है।

सुविधा शिविर का किया गया आयोजन

पीएम मोदी ने बताया कि इस मूवमेंट को सफल बनाने के लिए देशभर के 477 जिलों में सुविधा शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी किया गया है, खासकर दूर-दराज के इलाकों में, ताकि हर नागरिक तक इसकी पहुंच हो सके।

पीएम ने जनता से अपील की है कि उन्हें अपने परिवार या खुद के अनक्लेम्ड पैसों या निवेश की जानकारी अवश्य लेनी चाहिए।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Rashtra Bandhu
Rashtra Bandhuhttps://www.rashtrabandhu.com
There are few freelance writers/ authors in the Rashtra Bandhu Team who make their articles available for publication on the portal.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular