Homeटेक एंड यूथप्री-रीजनल मैथमेटिकल ओलम्पियाड में CMS छात्र चयनित

प्री-रीजनल मैथमेटिकल ओलम्पियाड में CMS छात्र चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल (CMS), गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के कक्षा-11 के छात्र आयुष राघवेन्द्रम ने प्री-रीजनल मैथमेटिकल ओलम्पियाड में चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता होमी भाभा सेन्टर फॉर साइन्स एजूकेशन (एच.बी.सी.एस.ई.) के तत्वावधान में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में देश भर के मेधावी छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान का जोरदार प्रदर्शन किया, तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सफलता अर्जित कर CMS के इस मेधावी छात्र ने अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराया है।

यह भी पढ़ें: CMS शिक्षिका को मिला सुपर ट्रेनर का खिताब

आयुष को अन्तर्राष्ट्रीय मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा

आयुष ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शैक्षिक वातावरण एवं अपने शिक्षकों के आत्मीयतापूर्ण मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन को दिया है। प्रतियोगिता के फाइनल चरण में सफलता के उपरान्त आयुष को अन्तर्राष्ट्रीय मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। CMS संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें: जिया कपूर को मिली 140000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

CMS छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता अर्जित कर रहे

वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए CMS अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है। छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए CMS में पूरे वर्ष विभिन्न विषयों में अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगितायें आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्रों को अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलता है, साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। यही कारण है कि CMS छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ा रहे हैं।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular