Homeटेक एंड यूथशिक्षाPunjab Lecturer Recruitment 2026: 1013 लेक्चरर पदों पर भर्ती, 1 जुलाई से...

Punjab Lecturer Recruitment 2026: 1013 लेक्चरर पदों पर भर्ती, 1 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता और पूरी प्रक्रिया

सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पंजाब सरकार ने Lecturer Recruitment 2026 के तहत 1000 से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और B.Ed. रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

1013 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1013 पद भरे जाएंगे। इनमें 829 नए पद शामिल हैं, जबकि 184 पद बैकलॉग के तहत भरे जाएंगे।

विषयवार रिक्तियों में सबसे अधिक हिस्ट्री के 210 पद हैं। इसके अलावा इंग्लिश के 141, पॉलिटिकल साइंस के 131, मैथमेटिक्स के 105, पंजाबी के 99, कॉमर्स के 98, फिजिक्स के 58, इकोनॉमिक्स के 50, केमिस्ट्री के 41, बायोलॉजी के 37, हिंदी के 29 और जियोग्राफी के 14 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed. की डिग्री भी जरूरी होगी।

उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए और उसने 10वीं कक्षा में पंजाबी भाषा को अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ा होना चाहिए।

आयु सीमा क्या है?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है।

हालांकि, SC, ST, दिव्यांग और अन्य आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को पंजाब सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी।

पहले चरण में 300 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इस परीक्षा की खास बात यह है कि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम मेरिट सूची के आधार पर नियुक्ति की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Supreme Court Lawyer बनना है? जानिए कितने साल का अनुभव चाहिए, AOR बनने तक का पूरा सफर

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को तीन वर्ष के प्रोबेशन पीरियड के दौरान हर महीने 34,500 रुपये से 35,400 रुपये तक का फिक्स वेतन मिलेगा।

इस अवधि में महंगाई भत्ता (DA) और हाउस रेंट अलाउंस (HRA) जैसे अन्य भत्ते नहीं दिए जाएंगे। प्रोबेशन पूरा होने के बाद नियमित वेतनमान के साथ सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर Lecturer Cadre Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नया रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और अपनी शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत जानकारी भरें।

फिर पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें। अंतिम सबमिट करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Rashtra Bandhu
Rashtra Bandhuhttps://www.rashtrabandhu.com
There are few freelance writers/ authors in the Rashtra Bandhu Team who make their articles available for publication on the portal.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular