Homeटेक एंड यूथCMS के पूर्व छात्र प्रशान्त कुमार सिंह ने उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल...

CMS के पूर्व छात्र प्रशान्त कुमार सिंह ने उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के ADRM का दायित्व संभाला

लखनऊ, 16 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के पूर्व छात्र प्रशांत कुमार सिंह ने उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अपर मंडल रेल प्रबन्धक (ADRM) का दायित्व संभाला है। कहा जाता है कि जीवन के संघर्षो से जूझने की बुनियाद अक्सर स्कूल के प्रांगण में रखी जाती है। लखनऊ का सिटी मोन्टेसरी स्कूल दिन-प्रतिदिन विश्व पटल पर नये-नये प्रतिभावान व क्षमतावान व्यक्तित्व प्रदान कर रहा है और इन्हीं में शामिल हैं टेरिटोरियल आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशान्त कुमार सिंह, जिन्होंने अभी हाल ही में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के ए.डी.आर.एम. (ADRM) का कामकाज संभाला है।

प्रशान्त के उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के ADRM का दायित्व मिलने पर डा. जगदीश गाँधी ने दी बधाई –

प्रशान्त कुमार ने नर्सरी से कक्षा-8 तक की शिक्षा CMS आनन्द नगर कैम्पस से एवं कक्षा 9 से 12 तक की शिक्षा CMS स्टेशन रोड कैम्पस से प्राप्त की है। आपने 1996 में आई.एस.सी. बोर्ड से कक्षा 12 की परीक्षा उच्च अंकों से उत्तीर्ण की। खुश मिज़ाज व तेजस्वी व्यक्तित्व के धनी, प्रशान्त कुमार सिंह ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। CMS संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी एवं डा. भारती गाँधी ने प्रशान्त को नये दायित्व की हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

CMS के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रशान्त ने सन् 2000 मेें इण्डियन रेलवे सर्विस ऑफ़ मकैनिकल इंजीनियरिंग में चयनित होकर अपनी रेलवे सेवा प्रारम्भ की। उन्होंने भारतीय रेलवे में कई रचनात्मक सुधार व नव-परिवर्तन किये, साथ ही लखनऊ मेट्रो में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। प्रशान्त सिंह दो बार प्रधानमंत्री की प्रादेशिक सेना दिवस परेड में झांकी कमान्डर रह चुके हैं व इनको 2005 में रेल मंत्री अवार्ड से भी नवाज़ा जा चुका है। और अब उनकी उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के ADRM पद का दायित्व सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें : रोलर स्पोर्ट्स संघ ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का किया सम्मान

हरि ओम शर्मा ने कहा कि CMS अपने छात्रों को उनकी रूचि के क्षेत्र में विकास का अवसर उपलब्ध कराता है एवं भावी पीढ़ी का व्यक्तित्व विकास कर देश व समाज को प्रतिभावान व क्षमतावान नागरिक प्रदान कर रहा है। CMS शिक्षकों के कड़े परिश्रम व लगन की बदौलत ही विद्यालय के छात्र आज देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में लखनऊ का गौरव बढ़ा रहे हैं।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular