Homeटेक एंड यूथअहिंसा मार्च निकालकर बापू के सपनों को साकार करने का संदेश दिया...

अहिंसा मार्च निकालकर बापू के सपनों को साकार करने का संदेश दिया CMS शिक्षकों ने

लखनऊ, 1 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तत्वावधान में “गाँधी जयन्ती एवं अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस” की पूर्व संध्या पर आज CMS गोमती नगर ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा CMS शिक्षकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के सपनों को साकार करने का अभूतपूर्व उत्साह जगाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार, एडीटर, टाइम्स ऑफ इण्डिया द्वारा दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ।

मेक इन इण्डिया व स्वच्छ भारत गाँधी जी के दर्शन व विचारधारा से प्रेरित

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रवीण कुमार ने कहा कि गाँधी जी के विचारों की प्रासंगिकता इस बात से ही सिद्ध हो जाती है कि भारत सरकार के दो महत्वपूर्ण प्रोग्राम ‘मेक इन इण्डिया’ व ‘स्वच्छ भारत’ गाँधी जी के दर्शन व विचारधारा से ही प्रेरित हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी अपने जीवन में सफल होकर अपने व अपने परिवार के लिए बहुत कुछ करते हैं परन्तु गाँधी जी ने हमें सिखाया कि हमें समाजहित व मानवता के विकास में भी हरसंभव योगदान करना है।

यह भी पढ़ें: इण्डिया स्कूल रैंकिंग में CMS प्रदेश में नम्बर वन

गाँधी के आदर्शो पर चलकर ही विश्व एकता की मंजिल मिलेगी

CMS संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गाँधी के आदर्शो पर चलकर ही विश्व एकता की मंजिल मिलेगी। महात्मा गाँधी ने कहा था कि विश्व की समस्याओं को सुलझाने के लिए विश्व एकता व विश्व शान्ति ही एकमात्र समाधान है।

यह भी पढ़ें: ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में CMS छात्रों ने जीते दो गोल्ड मैडल

अहिंसा मार्च निकालकर गाँधी के विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया

कार्यक्रम का शुभारम्भ ‘वंदे मातरम एवं स्कूल प्रार्थना’ की सुमधुर प्रस्तुतियों से हुआ। बापू के भजनों रघुपति राघव राजाराम एवं वैष्णव जन तो तेने कहिए की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से सम्पूर्ण ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। गाँधी जयन्ती एवं अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस की पूर्व संध्या पर दुग्ध धवल सफेद खादी वस्त्रों में ‘अहिंसा मार्च‘ निकालकर महात्मा गाँधी के विचारों को आत्मसात करने एवं उनके सपनों को साकार करने का संदेश दिया। इस विशाम मार्च में CMS संस्थापक डा. जगदीश गाँधी व डा. भारती गाँधी, CMS प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन, विभिन्न कैम्पस की प्रधानाचार्याओं समेत कई प्रख्यात हस्तियों ने शामिल होकर ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का अलख जगाया।

यह भी पढ़ें: सोनू सूद ने IAS के छात्रों के लिए शुरू की फ्री कोचिंग, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular