Friday, September 22, 2023
Homeजीवन-शैलीस्वास्थ्यBenefits of Muskmelon: जानें खरबूजा खाने के अद्भुत फायदे व खाने का...

Benefits of Muskmelon: जानें खरबूजा खाने के अद्भुत फायदे व खाने का सही तरीका

Health Benefits of Muskmelon: गर्मियों की शुरूआत होते ही बाजार में खरबूजा उपलब्ध हो जाता है। खरबूजा खाने के अद्भुत फायदे होते हैं। जैसा कि हमारा प्रकृतिक शरीर है और उसी के अनुरूप कुदरत ने हर मौसम के अनुसार हमारे शरीर के लिए अनुकूल फल और भोजन उपलब्ध कराये है। खासकर हर मौसम में उपलब्ध मौसमी फलों का सेवन हमारे शरीर को दुरुस्त रखने में मदद करता है।

गर्मियों के मौसम तरबूज, खीरा, ककड़ी, लीची, आम के अलावा खरबूजा भी एक फल है। खरबूजे को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है इसमें लगभग 95 प्रतिशत पानी, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को ठंडा रखने के साथ गर्मी से भी बचाने में मदद करते हैं। तो चलिए आज हम खरबूजा खाने के कुछ अद्भुत फायदों के बारे में जानने की कोशिश करते हैं…

यह भी पढ़ें : गर्मियों का बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक, जानें आयुर्वेद के अनुसार गन्ने का जूस पीने के फायदे

खरबूजा खाने के अद्भुत फायदे (Kharbuja Khane Ke Fayde)

1. खरबूजा खाओ, इम्यूनिटी बढ़ाओ

खरबूजा खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। खरबूजा शरीर को वायरस व बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाता है। खरबूजे में विटामिन सी (Vitamin-C) पाया जाता है जो शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाता है या यूं कहें कि शरीर के इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

2. खरबूजा आंखों की रोशनी बढ़ाता है

खरबूजा का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। खरबूजे में विटामिन-ए बीटा-कैरोटीन पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है, जिससे मोतियाबिंद तक का खतरा भी बहुत कम हो जाता है।

3. खरबूजा दिल की बीमारियों से बचाता है

गर्मियों के मौसम में मिलने वाले खरबूजे का सेवन करने से दिल संबंधी बीमारियों का खतरा भी काम हो जाता है। खरबूजे में मौजूद फोलिक-एसिड रक्त की नलिकाओं में रक्त के जमाव या थक्का बनने से रोकता है। जिससे दिल सम्बंधित बीमारियों का खतरा कम होता है। खरबूजा में भरपूर मात्रा पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसलिए खरबूजा का सेवन दिल को दुरुस्त रखता है।

4. खरबूजा किडनी स्टोन की समस्या में फायदेमंद

खरबूजा किडनी स्टोन की समस्या में भी फायदेमंद होता है। खरबूजे में भूरपूर मात्रा में पानी और ऑक्सीकाइन होता है जो किडनी स्टोन की समस्या को ठीक करने में मदद पहुंचाता है। इसलिए जिन लोगो को स्टोन की समस्या रहती है उन्हें खरबूजा का सेवन नियमित तौर पर करना चाहिए।

5. डायबिटीज के रोगियों के लिए

डायबिटीज के रोगियों को सीमित मात्रा में खरबूजे का सेवन करना चाहिए। खरबूजे में पाए जाने वाला एडीनोसीन खून को पतला करने में मदद करता है। इससे दिल से जुड़ी कई बीमारियों के खतरे भी कम होते हैं और साथ ही डायबिटीज (शुगर) की समस्या में भी राहत मिल सकती है।

6. कब्ज व पेट की समस्या में राहत

गर्मियों के मौसम में अधिक तेल मसाले युक्त भोजन आपके पेट को खराब कर सकता है। इसलिए गर्मियों में हल्की चीजों का सेवन करने की भी सलाह दी जाती है। खरबूजे में मौजूद फाइबर की भरपूर मात्रा कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मददगार होती है।

यह भी पढ़ें: जानिए गर्मियों में मौसम्बी का जूस पीने के फायदे

खरबूजा खाने का सही तरीका

भारत में खरबूजा नदियों की तराई में खूब उपजता है। खेतों से खरबूजा सीधे निकलकर बाज़ार में पहुंचता है। कई बार यह खुले बाजार में बिकता हुआ दिखाई देता है, जिसकी वजह से खूब धुप लगती है और धूम की तचन से खरबूजा गर्म हो जाता है। ध्यान दें जब भी खरबूजा ऐसे बाजार से लेकर आये तो उन्हें रेफ़्रिजेरेटर या फिर ताजे पानी में डुबोकर रख दें। जब खरबूजा ठंडा हो जाए तब इसका सेवन करें। कई बार लोग खरबूजे पर नमक छिड़क कर खाना पसंद करते है जो कि ठीक नहीं है। खरबूजा छीलकर ऐसे ही खाना चाहिए। खरबूजा वैसे भी काफी मीठा व स्वादिष्ट होता है।

(Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Rashtra Bandhu इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।)

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, YouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

LATEST DEALS FOR SEPTEMBER 2023

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments