Homeटेक एंड यूथशिक्षाICFF-2024: शिक्षात्मक फिल्मों के प्रति छात्रों में दिखा भारी उत्साह

ICFF-2024: शिक्षात्मक फिल्मों के प्रति छात्रों में दिखा भारी उत्साह

लखनऊ। सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरिम में चल रहे सात-दिवसीय ‘अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (ICFF-2024)’ के दूसरे दिन आज शिक्षात्मक बाल फिल्में देखने का भारी उत्साह छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों में दिखाई दिया और सी.एम.एस. कानपुर रोड का समस्त परिसर बड़ी संख्या में उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों से दिन भर खचाखच भरा रहा। बाल फिल्मोत्सव के दूसरे दिन का उद्घाटन फादर डेनिस नरेश लोबो, विकार जनरल, कैथोलिक डायोसीज, लखनऊ ने दीप प्रज्वलित कर किया जबकि फिल्म अभिनेता देव जोशी, अभिनेत्री भूमिका गुरंग एवं निर्माता संतोष तिवारी ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया।

फादर डेनिस नरेश लोबो ने फिल्म देखने पधारे छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कही ये बात

इस अवसर पर अपने उद्बोधन ने मुख्य अतिथि फादर डेनिस नरेश लोबो ने फिल्म देखने पधारे छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप इन शिक्षात्मक बाल फिल्मों से यहाँ जो अच्छी आदतें व अच्छे विचार ग्रहण करें, उसे याद रखें और अपने जीवन में अमल में लायें।

यह भी पढ़ें: International Children’s Film Festival, अच्छी फिल्में बच्चों को अच्छा इंसान बनाती हैं: भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा

12 हजार बच्चों ने 91 देशों की शैक्षिक बाल फिल्मों से प्रेरणा ग्रहण की

‘अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव’ के अन्तर्गत आज लगभग बारह हजार बच्चों ने 91 देशों की शैक्षिक बाल फिल्मों से प्रेरणा ग्रहण की, जिनमें द टेक्नोलॉजी, ए ड्रीम विद ओपेन आईज, सुसाइड ड्रोन, अनोखा पिटारा, अप एण्ड डाउन, वन अर्थ, द पार्सल गर्ल, द वाटर फार्मूला, सर्कस शो, डान्स ऑफ इमेजेज, आओ दोस्ती करें, टाउन हाल स्क्वायर, बड़े काम की चीज, बियोन्ड द स्ट्रीट, ये कैसा जहान, रीवर ऑफ लायन, द आर्ट ऑफ फॉरगिवनेस, गेट मी राइट, व्हेन सिस्टर्स ड्रीम टुगेदर, द पिंक अम्ब्रेला, पापा इस बिग आई एम स्माल आदि प्रमुख रहीं।

शिक्षकों व अभिभावकों ने भी बाल फिल्मों का आनन्द उठाया

‘अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव के अन्तर्गत आज लखनऊ व आस-पास के विभिन्न स्कूलों के हजारों बच्चों के साथ ही भारी संख्या में पधारे शिक्षकों व अभिभावकों ने भी बाल फिल्मों का आनन्द उठाया। सभी फिल्मी हस्तियों ने एक प्रेस कान्फ्रेन्स में पत्रकारों से मुलाकात की और एक स्वर में कहा कि सी.एम.एस. का यह फिल्म फेस्टिवल बच्चों के नैतिक विकास के लिए बहुत ही अच्छा प्रयास है। इस शुभ कार्य के लिए सी.एम.एस. बधाई का पात्र हैं।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular