Sunday, June 4, 2023
Homeराज्य-शहरउत्तर प्रदेशUP: भगवान बुद्ध की धरती पर CM योगी ने 451 करोड़ रुपये...

UP: भगवान बुद्ध की धरती पर CM योगी ने 451 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

Kushinagar (UP): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कुशीनगर जिले में 451 करोड़ रुपये की 106 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें खड्डा तहसील का नया भवन भी शामिल है। CM ने श्री गांधी किसान इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। कुशीनगर में चीनी मिल में एथेनाल भी बनाया जाएगा।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि कुशगीनगर का विकास तेजी से हो रहा है। जो भी परियोजनाएं यहां चल रही है उसके पूरा होने के बाद विकास को और गति मिलेगी। 451 करोड़ की परियोजनाओं से भगवान बुद्ध की धरती से लोगों का जुड़ाव और बढ़ेगा। यहां देश ही नहीं विदेशी नागरिक भी आते हैं। इसका ध्यान रखते हुए पर्यटन के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण कार्य और किए जा रहे हैं। कुशीनगर गन्ना बाहुल्य क्षेत्र हैं यहां की चीनी मिले किसानों के साथ-साथ आम लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह क्षेत्र उत्तर प्रदेश, बिहार व नेपाल सहित देश के अन्य हिस्सों में चीनी की आपूूर्ति करता है। ऐसे में कुशीनगर का अपना विशेष महत्व है।

यह भी पढ़ें: UP: जंगलों में बनाएं जायेंगे विशेष पार्क, होंगे ये फायदे

खड्डा तहसील में आयोजित समारोह में सीएम योगी ने 422 करोड़ रुपये की लागत से 329 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 1546 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विधानसभाओं में 461 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें नौ करोड़ से अधिक लागत में खड्डा तहसील, लोक निर्माण विभाग की 261 करोड़ की परियोजनाएं, बाढ़ खण्ड की 88 करोड़ की परियोजनाएं और विधानसभा खड्डा में कुल 194 करोड़ की लागत से 17 परियोजना के कार्य शामिल हैं।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, YouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments