Benefits of Red Chilli: अक्सर आपने लाल मिर्च से होने वाले नुकसान के बारे में आपने खूब सुना होगा, कई लोग लाल मिर्च से पेट में जलन, मुंह में छाले, शरीर में गर्मी बढ़ जाने, की शिकायतें करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाल मिर्च आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी हो सकता है। अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह हमारे बड़े काम की चीज है, तो चलिए आज इस लेख में हम लाल मिर्च पाउडर से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं जानते हैं-
लाल मिर्च सेवन के फायदे (Benefits of Red Chilli)
हार्ट अटैक में फायदेमंद
लाल मिर्च पाउडर को हृदय के लिए काफी अच्छा माना जाता है। एक रिसर्च बताती है कि लाल मिर्च में पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो धमनियों और ब्लड वेसल्स को खोलने में मदद करते हैं। यह भी माना जाता है कि अगर हार्ट अटैक के मरीज को लाल मिर्च का सेवन कराया जाए तो उसकी सेहत में काफी सुधार हो सकता है।
कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण करता है लाल मिर्च
लाल मिर्च पाउडर धमनियों में जमा ब्लड को पतला करने में मदद करता है। ऐसे में अगर कोलेस्ट्रॉल या दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा है तो आपको लाल मिर्च जरूर सेवन करना चाहिए। यह आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने के साथ-साथ आपकी इंटेस्टाइन में जमा गंदगी को भी बाहर निकलने में मदद करता है और आपको चुस्त दुरुस्त रखने में काफी मददगार है।
वजन घटाएं लाल मिर्च
लाल मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन नामक पदार्थ बॉडी के मेटाबॉलिज्म को संतुलित करने में मदद करता है इसकी वजह से कैलोरी बर्न में काफी मदद मिलती है। कुल मिलाकर शरीर में अगर सूजन, मोटापा, फैट, बढ़ा हुआ है तो लाल मिर्च का सेवन नियमित रूप से एक सीमित मात्रा में करना चाहिए, जिससे आपके शरीर पर इसके सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे।
बालों व स्किन को सुंदर बनाए लाल मिर्च
लाल मिर्च पाउडर शरीर की त्वचा और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा और बालों के लिए सेहतमंद है। लाल मिर्च में विटामिन A, विटामिन B1, B2, B3 और विटामिन B9 मौजूद होती है जो शरीर के लिए फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें:
लहसुन खाएं बीमारियों से छुटकारा पाएं, जानें लहसुन खाने के फायदे व सही तरीका
रात के समय लौंग खाने के फायदे, दूर होंगी ये बीमारियां
लाल मिर्च सेवन के नुकसान
अगर बात ये की जाए कि किन लोगों को लाल मिर्च का सेवन नहीं करना चाहिए तो कुछ पेट संबंधी बीमारियों में लाल मिर्च के सेवन से बचना चाहिए या अगर डॉक्टर ने किसी मर्ज में परहेज के लिए बोला है तो लाल मिर्च का सेवन न करें। लिवर, तिल्ली, अमाशय और आंत से जुड़ी समस्याओं में लाल मिर्च का सेवन नहीं करना चाहिए ऐसे में अगर आप लाल मिर्च का सेवन करते हैं तो या आपकी पाचन क्रिया को प्रभावित हो सकती है और इसके नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। इसलिए पेट संबंधी कई बीमारियों में डॉक्टर लाल मिर्च से परहेज कर देते हैं।
(Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। राष्ट्र-बंधु इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।)
राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsApp व YouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।
CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS
