Homeटेक एंड यूथशिक्षाCA Final Exam में CMS के चार छात्र सफल, बने चार्टड एकाउन्टेन्ट

CA Final Exam में CMS के चार छात्र सफल, बने चार्टड एकाउन्टेन्ट

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के चार मेधावी छात्रों ने चार्टड एकाउन्टेन्सी की फाइनल परीक्षा (CA Final Exam) में शानदार सफलता अर्जित कर सी.एम.एस. का गौरव बढ़ाया है। चार्टड एकाउन्टेन्ट बनने वाले इन छात्रों में कान्हा अग्रवाल, अंशिका जैन, भुवनेश राजपाल एवं सर्वग्य शामिल हैं, जिनमें कान्हा अग्रवाल ने लखनऊ में तीसरा स्थान जबकि अंशिका जैन ने पाँचवा स्थान हासिल किया है। चार्टड एकाउन्टेन्सी (सी.ए.) की परीक्षा इन्स्टीट्यूट आफ चार्टड एकाउन्टेन्ट्स ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसके परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। इन सभी छात्रों की सफलता पर सी.एम.एस. परिवार को गर्व है, जिन्होंने मेहनत व लगन के दम पर अपने सपनों को साकार किया है। इन छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इन सभी मेधावी छात्रों की उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़े: UPSC CMS Result 2023: यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज में सी.एम.एस. छात्रा चयनित

सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस के छात्र कान्हा अग्रवाल ने आई.सी.एस.सी. (कक्षा-10) की परीक्षा 93.4 प्रतिशत व आई.एस.सी. (कक्षा-12) की परीक्षा 96.75 प्रतिशत अंको के साथ से उत्तीर्ण की। कान्हा का कहना है कि सी.एम.एस. शिक्षकों ने मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाने में बहुत मदद की, जिससे मेरे मन से परीक्षा का डर निकल गया। इसी प्रकार, सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की छात्रा अंशिका जैन ने एक अनौपचारिक वार्ता में बताया कि कड़ी मेहनत व संकल्प ही मेरी इस सफलता का राज है। मेरे शिक्षकों ने मुझे सदैव उच्च सफलता हेतु प्रेरित किया। इसी प्रकार, सी.ए. में चयनित सी.एम.एस. के अन्य छात्रों ने भी अपनी सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular