Homeटेक एंड यूथशिक्षाUPSC CMS Result 2023: यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज में सी.एम.एस. छात्रा चयनित

UPSC CMS Result 2023: यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज में सी.एम.एस. छात्रा चयनित

UPSC CMS Result 2023: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस की मेधावी छात्रा शिवानी सिंह ने अभी हाल ही में घोषित हुए यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज-2023 में सफलता अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शिवानी ने ऑल इण्डिया 50वीं रैंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। इस मेधावी छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय सी.एम.एस. शिक्षकों के मार्गदर्शन, विद्यालय के प्रेरणादायी शैक्षिक वातावरण एवं अपने माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने शिवानी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि सी.एम.एस. की ये होनहार छात्रा अपने कार्यक्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ ही आदर्श समाज की संरचना में रचनात्मक योगदान देगी।

यह भी पढ़ें: क्लैट परीक्षा में श्रेयस पाण्डेय व अग्रिमा साहू ने टॉप कर पूरे प्रदेश में लखनऊ का गौरव बढ़ाया

सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा की सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है, जिन्होंने अपनी मेधा, प्रतिभा व लगन से लखनऊ का नाम रोशन किया है। शिवानी की प्राथमिक शिक्षा सी.एम.एस. से ही हुई है। इन्होंने आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा 94.8 प्रतिशत एवं आई.एस.सी. बोर्ड परीक्षा 96.7 प्रतिशत अंको के साथ सी.एम.एस. महानगर से उत्तीर्ण की। वर्तमान में शिवानी एम्स नागपुर में ओब्सट्रिक्स एवं गॉयनेकोलोजी में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। शिवानी के पिताजी कोलकाता में बैंक मैनेजर एवं माताजी गृहणी हैं। अपनी अभूतपूर्व सफलता पर शिवानी का कहना है कि दृढ़ निश्चय, धैर्य व परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। सी.एम.एस. अपने छात्रों को उत्कृष्टता की ओर सतत् प्रयासरत रहने को प्रेरित करता है एवं इसी अनुरूप उन्हें भविष्य की चुनौतियों हेतु तैयार करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र आज राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धियों का परचम लहरा रहे हैं।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular