Homeटेक एंड यूथहल्ट इण्टरनेशनल बिजनेस स्कूल, लंदन द्वारा CMS छात्रा को 80,000 अमेरिकी डालर...

हल्ट इण्टरनेशनल बिजनेस स्कूल, लंदन द्वारा CMS छात्रा को 80,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर के कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल सेक्शन की छात्रा स्नेहा सिंह को उच्चशिक्षा हेतु इंग्लैण्ड के हल्ट इण्टरनेशनल बिजनेस स्कूल, लंदन एवं बोस्टन द्वारा फ्यूचर लीडरशिप स्कॉलरशिप एवं विजनरी वोमेन अवार्ड स्कॉलरशिप से नवाजा गया है, जिसके अन्तर्गत स्नेहा को विश्व के इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में चार वर्षीय बी.बी.ए. कोर्स हेतु 80,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी।

यह भी पढ़ें: बच्चों में प्रारम्भ से ही वैश्विक दृष्टिकोण का विकास करें- डा. जगदीश गाँधी

हल्ट इण्टरनेशनल बिजनेस स्कूल द्वारा चयनित छात्रा ‘ए श्रेणी’ की है विद्यार्थी

CMS की यह छात्रा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ‘ए श्रेणी’ की विद्यार्थी है, ऐसे में इसका चार वर्षीय बी.बी.ए. कोर्स मात्र तीन वर्षो में पूरा हो जायेगा, साथ ही एक वर्ष की स्कॉलरशिप की राशि वह किसी अन्य मद में खर्च कर सकेगी। स्नेहा प्रथम वर्ष का कोर्स लंदन के हल्ट इण्टरनेशनल बिजनेस स्कूल में पूरा करेगी जबकि शेष दो वर्ष का कोर्स बोस्टन में पूरा करेगी। CMS की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी सफलता का सम्पूर्ण श्रेय CMS के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है।

डा. जगदीश गाँधी ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की

CMS संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने छात्रा की सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें: 52,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप के साथ आस्ट्रेलिया में पढ़ेगा लखनऊ का छात्र

इस वर्ष अभी तक CMS के 70 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular