Homeराज्य-शहरउत्तर प्रदेशCMS Founders, डा. जगदीश गाँधी व डा. भारती गाँधी ने घोषित...

CMS Founders, डा. जगदीश गाँधी व डा. भारती गाँधी ने घोषित की अपनी व्यक्तिगत सम्पत्ति

लखनऊ, 1 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ के संस्थापक (CMS Founders) डा. जगदीश गाँधी एवं उनकी पत्नी डा. भारती गाँधी ने अपनी व्यक्तिगत सम्पत्ति की घोषणा बेवसाइट www.jagdishgandhiforworldhappiness.org/assets.html  उस पर कर दी है। घोषित सम्पत्ति के अनुसार इन दोनों के पास कुल मिलाकर रू. 22,48,693/- (बाइस लाख अड़तालिस हजार छः सौ तिरान्नवे रूपये) की सम्पत्ति है।

डा. जगदीश गाँधी व डा. भारती गाँधी ने घोषित किया है कि उनके पास अचल सम्पत्ति के रूप में कुछ भी नहीं है। वे विगत 62 वर्षों से किराये के मकान में रहते हैं, उनके पास अपना कोई मकान नहीं है और न ही किसी प्रकार की जमीन व प्रापर्टी आदि है। किसी भी बैंक में उनका कोई लाॅकर आदि नहीं है और न ही किसी प्रकार की विदेशी मुद्रा, सोना, चांदी अथवा किसी प्रकार के आभूषण हैं।

इसके अलावा, किसी भी बैंक में उनके नाम पर कोई चालू खाता (करेन्ट एकाउन्ट) नहीं है एवं आप दोनों के पास कोई फिक्स्ड डिपाजिट नहीं है। आप दोनों प्रख्यात शिक्षाविदों ने घोषणा की है कि उपरोक्त वर्णित सम्पत्तियों के अलावा अन्य किसी भी प्रकार की कोई भी अन्य व्यक्तिगत सम्पत्ति उनके पास इस संसार में नहीं है।

CMS Founders (संस्थापक) की संपत्ति का ब्यौरा-

CMS संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने बताया है कि उनके पास 31 मार्च 2021 को रूपये 1,65,984/- मूल्य की एक होण्डा जैज एक्सएमटी ए.सी. कार, रू. 40,000/- के इन्फ्रास्ट्रक्चर बाॅड, इलाहाबाद बैंक, हुसैनगंज शाखा में एफडीआर रूपये 1,01,673/-, यूनियन बैंक आॅफ इंडिया के 100 शेयरों का मूल्य 34.05 प्रति शेयर के हिसाब से रूपये 3,405/-, बैंक आॅफ इंडिया के 100 शेयरों का मूल्य रूपये 67.85 प्रति शेयर रूपये 6,785/- है। आपके पास नगद रूपये 2,78,574/- है। 

इसी प्रकार, CMS की संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी के पास 31 मार्च 2021 को रूपये 40,000/- का इन्फ्रास्ट्रक्चर बांड, इलाहाबाद बैंक, हुसैनगंज में टैक्स सेविंग एफडीआर रूपये 1,18,620/-, यूनियन बैंक आॅफ इंडिया के 100 शेयरों का मूल्य रूपये 34.05 प्रति शेयर के हिसाब से रूपये 3,405/-, यूटीआई म्यूचुअल फंड की 200 यूनिट रूपये 177.345 प्रति यूनिट (मास्टर गेन) का मूल्य रूपये 35,469/-, कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड की 1166.006 यूनिट का मूल्य रूपये 58.66 प्रति यूनिट के हिसाब से रूपये 68,397.44/- और हिंदुस्तान कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड के 4964 शेयर प्रति शेयर रूपये 25/- के हिसाब से 1,24,100/- है। इसके अलावा, डा. भारती गांधी के पास नगद रूपये 3,21,526/- हैं।

यह भी पढ़ें : डा. अम्बेडकर नेशनल मेरिट अवार्ड (Dr. Ambedkar National Merit Award) से CMS छात्र सम्मानित

इसके अलावा, इन दोनों के चार बचत बैंक खाते (1) इलाहाबाद बैंक, हुसैनगंज, बचत बैंक खाता संख्या 20296581190 में रूपये 6,08,369.40/-, (2) इलाहाबाद बैंक, हुसैनगंज, बचत बैंक खाता संख्या 20296592678 में रूपये 1,27,573.96/- (3) इलाहाबाद बैंक, हुसैनगंज, बचत बैंक खाता संख्या 20296581032 मे रूपये 64,304.34/- (4) यस बैंक लि. के बचत बैंक खाता 001890700003782 में रूपये 1,40,507,33/- है। उपरोक्त इन चार बचत बैंक खातों में कुल शेष रूपये 9,40,755.03/- है।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular