Homeटेक एंड यूथनेशनल डिफेन्स एकेडमी (NDA) में CMS के तीन छात्र चयनित

नेशनल डिफेन्स एकेडमी (NDA) में CMS के तीन छात्र चयनित

लखनऊ। CMS के तीन मेधावी छात्रों सुमित मिश्रा, सुजल मिश्रा एवं स्वप्निल विश्वदीप सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित नेशनल डिफेन्स एकेडमी (NDA) की परीक्षा में चयनित होकर लखनऊ का नाम राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। इस परीक्षा के परिणाम अभी हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किये गये हैं।

डा. जगदीश गाँधी ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की

सिटी मोन्टेसरी स्कूल संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इन होनहार छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इन छात्रों का भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना शुरू से ही रहा है। CMS के इन तीनों छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के साथ विद्यालय के ईश्वरीय एकता से ओतप्रोत शैक्षिक वातावरण को दिया है।

यह भी पढ़ें: पुलिस माय फ्रेण्ड अभियान, पुलिस अधिकारियों द्वारा CMS गोल्फ सिटी कैम्पस में संपन्न

CMS जनसम्पर्क अधिकारी हरी ओम शर्मा ने बताया कि चयन के उपरान्त अब ये छात्र साक्षात्कार एवं चिकित्सा परीक्षण के बाद भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा के अपने जज्बे को पूरा करेंगे।

CMS छात्रों को उत्कृष्टता की ओर सतत् प्रयासरत रहने को प्रेरित करता है

यह बड़े गर्व की बात है कि CMS के छात्र विभिन्न प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। CMS अपने छात्रों को उत्कृष्टता की ओर सतत् प्रयासरत रहने को प्रेरित करता है एवं इसी अनुरूप उन्हें भविष्य की चुनौतियों हेतु तैयार करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र आज विश्व स्तर पर अपनी उपलब्धियों का परचम लहरा रहे हैं।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular