Wednesday, October 4, 2023
Homeटेक एंड यूथपुलिस माय फ्रेण्ड अभियान, पुलिस अधिकारियों द्वारा CMS गोल्फ सिटी कैम्पस में...

पुलिस माय फ्रेण्ड अभियान, पुलिस अधिकारियों द्वारा CMS गोल्फ सिटी कैम्पस में संपन्न

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोल्फ सिटी कैम्पस में बड़ी धूमधाम से ‘पुलिस माय फ्रेण्ड’ अभियान का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर खेलकूल, नृत्य व संगीत की गूंज के बीच खुशनुमा वातावरण में नन्हें-मुन्हें छात्रों ने पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी प्राप्त की एवं जाना कि वास्तव में पुलिस हमारी सच्ची मित्र है, जो हर वक्त आम जनता की मदद को तैयार रहती है।

इस अवसर पर छात्रों को पुलिस एवं अन्य आपात सेवाओं से जुड़ी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में पुलिस अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम सुशांत गोल्फ सिटी थाना के संयोजकत्व में आयोजित हुआ, जिसकी उद्देश्य भावी पीढ़ी को पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें: CMS गोमती नगर में आर्ट एवं साइन्स प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

अनुकृति शर्मा ने छात्रों को गुड एवं बैड टच के बारे में जानकारी दी

इस अवसर पर सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारी अनुकृति शर्मा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए पढ़ाई के साथ ही खेलकूद में भी आगे आने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्रों को गुड एवं बैड टच के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अनुकृति शर्मा ने विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया। समारोह का खास आकर्षक रहा कि पुलिसकर्मियों ने बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु गीत-संगीत, नृत्य व कविता पाठ आदि के जरिये बच्चों को जागरूक करने के साथ ही पुलिस की कार्यशैली से सभी को अवगत कराया।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, YouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

LATEST DEALS FOR OCTOBER 2023

Sanjeev Shukla
Sanjeev Shuklahttps://www.rashtrabandhu.com
He is a senior journalist recognized by the Government of India and has been contributing to the world of journalism for more than 20 years.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments