Water on Mars: अंतरिक्ष कार्यक्रमों में अमेरिका से होड़ कर रहे चीन ने लाल ग्रह पर एक बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। चीन का दावा है कि उसके रोवर जुरोंग ने मंगल ग्रह पर पानी ढूंढने में सफलता हासिल कर ली है।
चीनी वैज्ञानिकों के मुताबिक जुरोंग रोवर ने पहली बार जल गतिविधि का निशान पाया है। चीनी रोवर ने रेत के टीलों का अध्ययन करने के बाद ये निष्कर्ष निकाला है। यह दर्शाता है कि लाल ग्रह में कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां जीवन के अस्तित्व के लिए परिस्थितियां उपयुक्त हैं।
बता दें कि सात महीने की अंतरिक्ष यात्रा के बाद साल मई 2021 में चीनी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा था। मंगल ग्रह पर पहुंचने वाला चीन दूसरा देश है। चीनी वैज्ञानिकों के मुताबिक 2021 में मंगल पर उतरने के बाद रोवर ने भूमध्य रेखा की ओर और मंगल के ध्रुवों से दूर रेत के टीलों पर तरल पानी के साक्ष्य का पता लगाया।
वैज्ञानिकों का लंबे समय से मानना है कि लगभग तीन अरब साल पहले मंगल ग्रह पर भी पृथ्वी जैसी जलवायु थी और इसकी सतह पर एक महासागर बह रहा था, जो वर्तमान शुष्क और बंजर सतह से बहुत अलग रहा होगा। हालांकि, उन्हें इस बात से हैरानी भी हुई कि यह सारा पानी कहां चला गया। अब तक मंगल ग्रह पर तरल पानी की उपस्थिति का अनुमान लगाया जाता रहा था मगर इसका कोई सबूत नहीं था।
वैज्ञानिकों के मुताबिक शुक्रवार (28 अप्रैल 2023) को यह नई खोज मंगल के विकासवादी इतिहास को समझने की ओर एक बड़ी सफलता है क्योंकि यह अतिरिक्त-स्थलीय जीवन के लिए भविष्य के संभावित स्थान के लिए एक सुराग हो सकता है।
राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।
राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, YouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।
LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS