Homeराज्य-शहरUttarakhand Flying Car: अल्मोड़ा के इस लड़के ने उड़ा दी कार, CM...

Uttarakhand Flying Car: अल्मोड़ा के इस लड़के ने उड़ा दी कार, CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद

Uttarakhand Flying Car: बचपन में ‘चाचा चौधरी और उड़ने वाली कार’ जैसी कॉमिक्स में उड़ने वाली कार की कल्पना भले ही किसी कहानी का हिस्सा लगती थी, लेकिन उत्तराखंड के एक युवा ने इसी कल्पना को तकनीक के जरिए हकीकत के करीब लाने की कोशिश की है। अल्मोड़ा की जागेश्वर विधानसभा के काफलीखान गांव के रहने वाले युवा इनोवेटर रवि टम्टा ने फ्लाइंग व्हीकल प्रोटोटाइप का सफल उड़ान परीक्षण किया है। उनके इस इनोवेशन की चर्चा सोशल मीडिया पर भी हो रही है।

रवि टम्टा ने अल्मोड़ा के एक मैदान में अपने फ्लाइंग व्हीकल का ट्रायल किया। प्रोटोटाइप के सफल टेस्ट के बाद उनके इस प्रयास की काफी सराहना हो रही है। खास बात यह है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी रवि टम्टा के इस इनोवेशन की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा किया है।

रवि टम्टा का Flying Vehicle क्या है?

मिली जानकारी के अनुसार, रवि टम्टा ने देहरादून स्थित पेट्रोलियम विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। वह HAPIDA SKYNEX के सीईओ हैं और एक सुरक्षित इलेक्ट्रिक पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

रवि का उद्देश्य भारत में पर्सनल स्काई मोबिलिटी को बढ़ावा देना है। इसके लिए वह कई वर्षों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और लगातार मशीन की टेस्टिंग कर रहे हैं। प्रोटोटाइप का सफलतापूर्वक उड़ान भरना इस प्रोजेक्ट के लिए एक महत्वपूर्ण शुरुआती उपलब्धि माना जा रहा है।

फ्लाइंग व्हीकल के इस प्रोटोटाइप को लेकर रवि का प्रयास केवल एक मशीन तैयार करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका लक्ष्य इलेक्ट्रिक और सुरक्षित व्यक्तिगत हवाई परिवहन की दिशा में नई तकनीक विकसित करना है।

CM धामी ने रवि टम्टा को दी बधाई

रवि टम्टा के सफल उड़ान परीक्षण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उन्हें बधाई दी। सीएम धामी ने एक्स पर लिखा, “उत्तराखंड के अल्मोड़ा के युवा इनोवेटर रवि टम्टा जी को ड्रोन तकनीक में नवाचार करते हुए HAPIDA SKYNEX प्रोटोटाइप के सफल उड़ान परीक्षण पर हार्दिक बधाई. आपकी यह उपलब्धि सिद्ध करती है कि हमारे युवाओं में प्रतिभा, नवाचार और वैज्ञानिक सोच की कोई कमी नहीं है.”

मुख्यमंत्री की ओर से रवि के प्रयास की सराहना के बाद इस इनोवेशन को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर फ्लाइंग व्हीकल के टेस्ट से जुड़े वीडियो भी चर्चा में हैं।

पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है रवि का प्रयास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रवि टम्टा के इनोवेशन को उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा, “आपका यह अभिनव प्रयास उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. विश्वास है कि आप भविष्य में भी अपने नवाचारों से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएँगे. आपके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं.”

रवि टम्टा के फ्लाइंग व्हीकल प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण उत्तराखंड के युवाओं की तकनीकी प्रतिभा और इनोवेशन की क्षमता को सामने लाता है। अब इस प्रोजेक्ट के आगे के परीक्षण और विकास पर नजर रहेगी।

Flipkart Super.money App: PhonePe-Google Pay को मिलेगी टक्कर! अब पेमेंट के साथ ऐप में ही होगी Shopping और No-Cost EMI

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Rashtra Bandhu
Rashtra Bandhuhttps://www.rashtrabandhu.com
There are few freelance writers/ authors in the Rashtra Bandhu Team who make their articles available for publication on the portal.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular